Venus Transit In Meen: धन के दाता शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में किसी न किसी तरह का राजयोग बनता है। वैदिक ज्योतिष में 5 महापुरुष राजयोग का वर्णन मिलता है। जिसमें हम यहां बात करने जा रहे हैं। मालव्य राजयोग के बारे में, जिसका निर्माण वैभव के दाता शुक्र करते हैं। आपको बता दें कि धन के दाता शुक्र ग्रह मार्च में अपनी उच्च राशि मीन में उदय होने जा रहे हैं, जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। इस राजयोग के बनने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों को धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग का बनना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं रुके हुए पैसे मिलने की संभावना है, और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। खासकर प्रॉपर्टी या शेयर बाजार से जुड़े मामलों में निवेश से लाभ मिलेगा। साथ ही इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए यह समय उत्तम है। आपकी दूरदृष्टि और निर्णय लेने की क्षमता की सराहना होगी। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

मालव्य राजयोग का बनना धनु राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर चतुर्थ भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आप को वाहन या प्रापर्टी खऱीद सकते हैं। साथ ही व्यवसाय में विस्तार और नई साझेदारी के योग बनेंगे। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे होंगे, और आपका प्रभाव बढ़ेगा। वहीं जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा काम- कारोबार करते हैं, तो उनके लिए समय अनुकूल है। वहीं इस समय आपके माता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग का बनना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के इनकम भाव संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस अवधि में आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आय में बढ़ोतरी के योग हैं। वहीं आप इस समय आप कोई संपत्ति या वाहन भी खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही सट्टा, लॉटरी और शेयर में आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे। नई जिम्मेदारियों से करियर ग्रोथ होगी।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025