Malavya Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को वैभव, कामुकता धन, ऐश्वर्य, वैवाहिक सुख, भौतिक सुख और लग्जरी का कारक माना जाता है। वहीं शुक्र ग्रह गोचर करके कुछ खास राजयोग बनाते हैं। आपको बता दें कि जून में शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे मालव्य राजयोग बनेगा। वहीं इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय भाग्य चमक सकता है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग का बनना सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर से लग्न स्थान पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपके बड़े- बड़े लोगों के साथ संबंध बनेंगे। जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा। वहीं भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। साथ ही जो शादीशुदा लोग हैं, उनका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही रिश्तेदारों का साथ मिलेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से 11वें भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही साथ ही वित्तीय स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान किया गया निवेश आपको दोगुना लाभ देने वाला है। घर वालों के साथ संबंध सुधरेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। व्यापार को बढ़ाने के लिए बनाई गई योजनाएं फलदायक रहेगी। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही इस अवधि में शेयर बाजार और सट्टा, लॉटरी में लाभ हो सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग का लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इससिए इस समय आप काम- कारोबार में तरक्की हो सकती है। वहीं निवेश का विचार कर सकते हैं। बिजनेस को लेकर विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं सम्मान में वृद्धि हो सकती है। बिगड़े काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे।