Malavya Rajyog 2025: ज्योतिष में पंचमहापुरुष राजयोगों का जिक्र मिलता है। ये योग अगर कुंडली में हो तो व्यक्ति का जीवन राजाओं सा कटता है। साथ ही व्यक्ति को जीवन में धन- दौलत की कमी नहीं होती है। आपको बता दें कि जनवरी 2025 में धन के दाता शुक्र ग्रह भी मालव्य राजयोग का निर्माण करने जा रहे हैं। यह राजयोग शुक्र ग्रह के अपनी उच्च राशि मीन में गोचर से बनेगा। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों करियर में पदोन्नति और कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
मालव्य राजयोग का बनना आप लोगों के लिए शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि से 11वें भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकता है। साथ ही इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं आप इस दौरान आप कोई संपत्ति या वाहन भी खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही साल 2025 में भाग्य का साथ मिलने से कार्यों में सफलता मिल सकती है। साथ ही आप लोगों को निवेश से लाभ के योग बनेंगे। वहीं। संतान की उन्नति हो सकती है। साथ ही सट्टा, लॉटरी और शेयर में आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।
यह भी पढ़ें:
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
मालव्य राजयोगआप लोगों को लाभकरी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से सुख और संपत्ति स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। वहीं आपको पैतृक संपत्ति मिलने के योग हैं। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि से छठे और 11वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय में इजाफा होने के योग हैं। वहीं इस दौरान आपको माता के माध्यम से धन लाभ हो सकता है, उनका सहयोग प्राप्त हो सकता है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
मालव्य राजयोग का बनना मीन राशि के जातकों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। शादी या संतान से जुड़ी शुभ खबर मिल सकती है। लव पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ते और मजबूत होंगे। वहीं इस दौरान आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। वहीं कार्यक्षेत्र से आय के नए स्रोत बनेंगे। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। रिश्तों में मजबूती आएगी।
