Malavya Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष में पंचमहापुरुष राजयोगों का वर्णन मिलता है। ये योग अगर कुंडली में हो तो व्यक्ति को सभी सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति अति धनवान बनता है। आपको बता दें कि जनवरी 2025 में धन के दाता शुक्र ग्रह भी मालव्य राजयोग बनाने जा रहे हैं। यह राजयोग शुक्र ग्रह के अपनी उच्च राशि मीन में गोचर से बनेगा। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को धन- दौलत की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही शुक्र आपकी गोचर कुंडली के आय और लाभ भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए सोर्स से आप धन कमाने में सफल रहेंगे। वहीं आप इस समय आप कोई संपत्ति या वाहन भी खरीद सकते हैं। साथ ही साल 2025 में किस्मत का साथ मिलने से आपकी तरक्की हो सकती है। साथ ही आप लोगों को पुराने निवेश से लाभ होगा। वहीं आप लोगों को इस समय पुत्र या पौत्र की भी प्राप्ति हो सकती है। संतान की उन्नति हो सकती है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों को मालव्य राजयोग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनेगा। इसलिए इस अवधि में आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। वहीं आपको पैतृक संपत्ति प्राप्ति हो सकती है। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि से छठे और 11वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में इजाफा हो सकता है। साथ ही करियर में भी आपको एक के बाद एक सफलता मिलेगी। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग का बनना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं मान-सम्मान बढ़ने से आपका मन खुश रहेगा। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे और आप नए दोस्त बनाएंगे। आपका आकर्षण लोगों को प्रभावित करेगा। वहीं इस समय आपके रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।