Shukra Gochar Purva Bhadrapad Nakshatra: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, ऐश्वर्य, विलासता और वैवाहिक सुख का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी शुक्र ग्रह की चाल में बदलाव होता है तो इन सेक्टरों पर खास प्रभाव देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 1 फरवरी, शनिवार को सुबह 08 बजकर 37 मिनट पर शनि के नक्षत्र उत्तराभाद्रपद में प्रवेश करेंगे, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही इस अवधि में आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। वहीं नया कार्य करने का विचार आ सकता है। पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। उन्नति के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही इस समय आप कोई प्रापर्टी और वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही आपके परिवार के लोगों के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। वहीं नौकरी में आय वृद्धि के योग बन सकते हैं। प्रमोशन का खास योग बन सकता है। आर्थिक स्थित में सुधार होगा। साथ ही इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं धन-संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। रिश्ते मजबूत होंगे। मूड रोमांटिक होगा और पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता सकेंगे। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते है। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय धन वृद्धि के योग बनेंगे। आत्मविश्वास बढ़ सकता है। साथ ही इस दौरान बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कोई बड़ी व्यवसायिक डील हो सकती है। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही इस दौरान धन वृद्धि के योग बन सकते हैं। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सुख-सुविधा का आनंद उठा सकेंगे। वहीं आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।