Shukra Vkari 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में दैत्यों के गुरु शुक्र का विशेष महत्व है। शुक्र को धन-वैभव, सुख-समृद्धि, मान-सम्मान, प्रेम-आकर्षण, भोग विलास आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र की स्थिति में बदलाव का असर इन क्षेत्रों में आसानी से नजर आ सकता है। दैत्यों के गुरु शुक्र इस समय मीन राशि में विराजमान है और वह समय-समय पर अपनी स्थिति में बदलाव ला सकती है। बता दें कि वैभव के दाता 02 मार्च, 2025 को सुबह 05 बजकर 12 मिनट पर शुक्र मीन राशि में वक्री होंगे। शुक्र के उल्टी चाल चलने से कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। वहीं कई राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जानें शुक्र के वक्री होने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का उल्टी चाल चलना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के बारहवें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को दोस्तों और परिवार का पूरा साथ मिल सकता है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव काफी अधिक हो सकता है। करियर के क्षेत्र में भी आपको लाभ मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। आपको करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलने वाला है। विदेश से आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों की किस्मत साथ होगी, जिससे खूब मुनाफा कमा पाएंगे। धन संपदा की तेजी से बढ़ोतरी होने वाली है। इसके साथ ही बचत करने मे कामयाब होंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का उल्टी चाल चलना काफी हद तक लाभकारी सिद्ध हो सकता है। ऐसे में इस राशि के ग्यारहवें भाव में वक्री होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर पूरी सफलता हासिल हो सकती है। आप अपनी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपके काम में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर हो सकती है। इसके साथ ही आपको अच्छा खासा मुनाफा भी हो सकता है। अपनी रणनीतियों के हिसाब से व्यापार में खूब लाभ कमा सकते हैं। वित्त के मामले में आपको अच्छी मात्रा में धन लाभ होने के योग बन रहे हैंय़ लेकिन बेकार के खर्चों से बचकर रहें।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का उल्टी चाल चलना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा, जिससे आप धर्म-कर्म के कामों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले सकते हैं। पदोन्नति के साथ वेतन में भी वृद्धि हो सकती है। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है।
कर्मफल दाता हर ढाई साल में राशि परिवर्तन करते हैं। इसके साथ ही वह समय-समय पर अपनी स्थिति में भी बदलाव करते रहते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में जरूर पड़ता है। ऐसे ही शनि करीब 30 साल बाद मीन राशि में उदित होने वाले हैं। जिसके कारण 3 तीन राशियों की किस्मत चमक सकती है। जानें इन राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।