Grah Gochar 2022: शुक्र देव वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशि के लोगों पर पड़ेगा। ज्योतिष के अनुसार शुक्र देव के गोचर से कई राशियों के लोगों को हानि हो सकती है। वहीं कई राशि के जातकों को सफलता आदि लाभ भी हो सकता है।
शुक्र देव 11 नवंबर 2022 को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं कि इस अवधि में किन-किन राशि के लोगों को सावधान रहने की आवश्यता है। साथ ही किन्हें करियर में सफलता और धन लाभ हो सकता है।
मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र देव दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं। इस दौरान कई जातकों को निवेश से लाभ हो सकता है। कुछ लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती है। ऐसे में जहां तक संभव हो घर का ही बना हुआ खाना खाएं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र देव लग्न और छठे भाव के स्वामी होते हैं। कई जातकों के विवाह भी इस अवधि में हो सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने के लिए यह समय उत्तम हो सकता है। लेन-देन से भी लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि
जातकों के लिए शुक्र देव पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी होते हैं। जातकों की छवी और सेहत प्रभावित हो सकती है। पारिवारिक जीवन के लिए भी यह समय अच्छा नहीं हो सकता है।
सिंह राशि
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र देव का गोचर घर में सुख-समृद्धि लेकर आएगा। घर में भी शांति का वातावरण बना रहेगा। जातकों की सेहत भी इस दौरान अच्छी रहेगी। इस राशि के जातकों के लिए शुक्र देव तीसरे और दसवें भाव के स्वामी होते हैं।
धनु राशि
जातकों यात्रा आदि पर भी जा सकते हैं। करियर में कुछ परेशानियां आ सकती है। खर्च बढ़ सकते हैं और आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। आयात-निर्यात के कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र देव पांचवे और दसवें भाव के स्वामी हैं। जातकों के वेतन बढ़ सकते हैं और कार्यक्षेत्र पर समय अनुकूल रहेगा।सामाजित प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी हो सकती है।