Shukra Varun Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह के अलावा कुछ ग्रह और भी है जिन्हें सौर मंडल का हिस्सा नहीं माना जाता है। लेकिन ज्योतिष में इन ग्रहों का विशेष महत्व है। अरुण, प्लूटो के अलावा वरुण ग्रह काफी खास ग्रह माना जाता है। वरुण ग्रह को नेप्च्यून ग्रह भी कहा जाता है, जो करीब 13 साल तक एक राशि में रहते हैं। ऐसे में इन्हें एक राशि चक्र पूरा करने में करीब 164 साल का वक्त लग जाता है। ऐसे में वरुण की स्थिति में बदलाव का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि 11 सितंबर 2022 को वरुण कुंभ राशि में प्रवेश कर गए थे। इसके साथ ही 19 फरवरी 2023 को मीन राशि में प्रवेश कर गए थे और 27 जून 2025 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं दूसरी ओर दैत्यों के गुरु शुक्र भी मीन राशि में विराजमान है। ऐसे में दोनों की युति से ‘माया’ नामक योग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग के बनने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं लकी राशियों के बारे में….
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए माया योग अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि में वरुण और शुक्र की युति सातवें भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों के छवि में काफी अधिक सुधार देखने को मिलने वाला है। आप अपने व्यक्तित्व पर खुलकर बात करेंगे। इसके साथ ही पार्टनर के माध्यम से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। अविवाहित है, तो आपको शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही धन से जुड़े कुछ फैसले ले सकते हैं। इसके साथ ही पिता, गुरु और मेंटर की सलाह से आप अपने लक्ष्य़ को पाने में सफल हो सकते हैं। पार्टनरशिप में किए गए व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए माया योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में शुक्र और वरुण की युति छठे भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है। इसके साथ ही आपको खूब धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। सहकर्मियों से आपके रिश्ते अच्छे बनने वाले हैं। इससे आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को खूब सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही कार्यस्थल में किसी भी प्रकार का आलस्य न करें। इससे आपको नुकसान हो सकता है।
मिथुन राशि (Mihtun Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र-वरुण की युति काफी लाभकारी सिद्ध हो सकती है। इस राशि के दसवें भाव में दोनों ग्रहों की युति होने वाली है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में विशेष लाभ मिलने वाला है। इस राशि के जातकों के रचनात्मकता की वृद्धि देखने को मिलने वाली है। इसके साथ ही बॉस और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। आपके रिश्ते सहकर्मियों से भी अच्छे बनेंगे। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव होगा। इसके साथ ही काम के सिलसिले में विदेश य़ात्रा करने का भी सौभाग्य़ मिल सकता है। एक्सपोर्ट-इंपोर्ट के व्यापार में खूब लाभ मिल सकता है। कुल मिलाकर माया योग आपकी राशि के लिए लकी साबित हो सकता है।
दैत्यों के गुरु शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ वक्री, अस्त, उदित आदि होते रहते है जिसका असर भी 12 राशियों पर किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही होली से पहले मीन राशि में उल्टी चाल चलेंगे। ऐसे में 12 राशियों में से इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।