Venus Planet Vakri In Meen: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धन-वैभव, आकर्षण, भोग-विलास, भौतिक सुख के दाता शुक्र 2 मार्च को मीन राशि में वक्री होने वाले हैं। शनि की उल्टी चाल चलने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, कतो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। शुक्र के उल्टी चाल कई राशियों की किस्मत चमकाने के साथ नौकरी-व्यापार में खूब लाभ दिला सकती है। आइए जानते हैं लकी राशियों के बारे में…

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि में शुक्र ग्यारहवें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। आपके द्वारा किए गए कार्यों में अब खूब सफलता हासिल हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। पार्टनरशिप में किए गए कार्यों में खूब सफलता हासिल हो सकती है। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

शुक्र ग्रह की उल्टी चाल इस राशि के जातकों के लिए भी काफी लकी साबित हो सकती है। इस राशि के चतुर्थ भाव में शुक्र वक्री होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। पदोन्नति के साथ इंक्रीमेंट हो सकता है। इसके साथ ही व्यापार की बात करें, तो आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। घर, वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। विदेश यात्रा के मौके मिल सकते हैं। आत्म विश्वास की तेजी से वृद्धि हो सकती है। साहस में बढ़ोतरी होगी, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं। गुरु, पिता-माता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का उल्टी चाल चलना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में शुक्र दूसरे और सातवें भाव के स्वामी है और मीन राशि में उल्टी चाल चलकर बारहवें भाव में वक्री होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों का अध्यात्म की ओर काफी अधिक झुकाव हो सकता है। आपके दोस्तों का पूरा साथ मिल सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिलने वाला है। आप नई नौकरी कर सकते हैं। इसके साथ ही बिजनेस की बात करें, तो विदेशों से आपकी अच्छी कमाई हो सकती है। धन के मामले की बात करें, तो आप विदेश और यात्रा के माध्यम से काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं। इसके साथ ही धन खर्च भी अधिक हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मार्च माह में कई ग्रह और नक्षत्र की स्थिति में बदलाव होने वाला है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। इस माह शनि भी राशि परिवर्तन करेंगे। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा बीतेगा मार्च माह। जानें मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक