वैदिक ज्योतिष के अनुसार शुक्र प्रेम और सौंदर्यता का प्रतिनिधि करने वाला ग्रह है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक यदि कुंडली में शुक्र ग्रह शुभ स्थिति में ना हो तो व्यक्ति के जीवन में शुभ कार्य में कमी देखने को मिल सकती है। किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन करने से उसका प्रभाव मनुष्य जीवन पर देखने को मिलता है।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार शुक्र ग्रह 27 फरवरी, 2022 को सुबह 9 बज कर 53 मिनट पर मकर राशि में गोचर कर जाएगा। इसके साथ ही इस गोचर का प्रभाव राष्ट्रव्यापी और वैश्विक स्तर पर देखने को मिलेगा। वहीं शुक्र के राशि परिवर्तन से जातकों के जीवन पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं-

जिन व्यक्तियों की कुंडली में शुक्र ग्रह शुभ और अच्छी स्थिति में होता है ऐसे जातक अपने दृष्टिकोण में आकर्षक होते हैं और स्वभाव में बेहद ही रोमांटिक होते हैं। इसके अलावा ऐसे जातकों का प्रेम और वैवाहिक जीवन बेहद सफल और सुखमय होता है।

गोचर का प्रभाव: 27 फरवरी, 2022 को मकर राशि में शुक्र के होते ही संबंधों में विकास और सकारात्मक बदलाव का साक्षी बन सकता है। चूंकि मकर राशि शनि के स्वामित्व वाली राशि है और शुक्र के मकर राशि में प्रवेश से जातकों को प्यार में अच्छा महसूस होगा। नौकरी के संबंध में विदेश यात्रा, प्रमोशन आदि के भी प्रबल योग बनेंगे। इसके अलावा कपड़ा, गारमेंट उद्योग आदि में वृद्धि की संभावना बढ़ेगी। साथ ही चांदी और हीरे की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है।

कर्क राशि: गोचर के इस समय अवधि के दौरान कर्क राशि से संबंधित लोगों को अधिक सावधान रहना होगा। रिश्ते में मतभेद के साथ, गलत दोस्तों के चयन परेशानी का सबब बन सकता है। इस दौरान किसी भी लंबी यात्रा से बचें साथ ही किसी बड़े फैसले लेने से बचे एक से अधिक बार विचार करें। सेहत को लेकर सजग रहें।

सिंह राशि: शुक्र के राशि परिवर्तन के साथ ही सिंह राशि के जातकों को नौकरी, आर्थिक जीवन, और स्वास्थ्य के संबंध में अच्छे अपरिणाम मिलते हुए प्रतीत नहीं हो रहे हैं। नौकरी में अचानक से बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही प्रगति के रास्ते में थोड़ी बहुत रुकावट संभव है। खर्च बढ़ने वाले हैं, सेहत के प्रति सतर्क रहें। नौकरी बदलने का विचार आ सकता है।

वृश्चिक राशि: इस दौरान वृश्चिक राशि के लोगों को धन लाभ मिलने में देरी की संभावना है। साथ ही रिश्तों में खटास पड़ने की आशंका है, इसलिए निजी जीवन में जीवनसाथी के साथ सामंजस्य स्थापित करने की कोशिश करें। मित्रों और व्यवसायिक सहयोगियों द्वारा भी आपके जीवन में कोई परेशानी खड़ी हो सकती है। ऐसे में इनसे सावधान रहें।