Venus Planet Transit In Meen: वैदिक ज्योतिष अनुसार शुक्र ग्रह को विलासता, भौतिक सुख, धन, वैभव और कामुकता का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी शुक्र ग्रह की चाल में बदलाव होता है। तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि 31 मार्च को शुक्र ग्रह अपना उच्च राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय अपार धनलाभ हो सकता है। साथ ही वैवाहिक सुख और धन- दौलत की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं  आपकी कारोबार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। नौकरी जो लोग करते हैं उनका प्रमोशन हो सकता है। आप नया वाहन और संपत्ति खरीद सकते हैं। वहीं आपको इस समय संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपको शेयर बाजार सट्टा और लॉटरी में अच्छा धनलाभ हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर मिथुन राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही अगर आप कोई नया बिजनस आरंभ करने के बारे में सोच रहे हैं तो इस वक्‍त आपका अपना काम शुरू हो सकता है। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस समय आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। साथ ही इस समय आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह राशि परिवर्तन आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। परिवार के लोग आपका साथ हर मोड़ पर देंगे। विदेश से व्‍यापार करने वाले भी अच्‍छी कमाई कर लेंगे। साथ ही इस समय कारोबारियों को फंसा हुआ धन मिलेगा। वहीं आप इस समय धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही परिवार के लोग आपका साथ हर मोड़ पर देंगे। विदेश से व्‍यापार करने वाले भी अच्‍छी कमाई कर लेंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024