Shukra Gochar In Makar: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग आदि का कारक माना जाता है। साथ ही आपको बता दें कि शुक्र ग्रह लगभग 1 महीने बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं, आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 13 जनवरी को अपने मित्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही वैवाहिक जीवन शानदार और करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
शुक्र ग्रह का गोचर तुला राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। हीं इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं पैतृक संंपत्ति मिलने का भी योग है। साथ ही आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। वहीं इस दौरान नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे चलकर लाभकारी सिद्ध होंगी। विदेश या दूरस्थ स्थान से लाभ मिलने की भी संभावना रहेगी। साथ ही इस दौरान आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं भाग्य आपका साथ देगा और जोखिम लेने पर भी सफलता मिलेगी। साथ ही रुके हुए काम पूरे होंगे। वहीं आत्मविश्वास बढ़ेगा और जीवन में स्थिरता आएगी। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
शुक्र ग्रह का गोचर कर्क राशि के जातकों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से सप्तम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीनव शानदार रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं आपको इस समय पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है। वहीं नौकरी और व्यवसाय दोनों में उन्नति के योग हैं। साथ ही इस दौरान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है।
