Venus Planet Transit In Kumbh And Meen: वैदिक ज्योतिष अनुसार वैभव और ऐश्वर्य के दाता शुक्र ग्रह मार्च में 2 बार राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसमें सबसे पहले शुक्र ग्रह 7 मार्च को शनि देव की स्वराशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। तो वहीं 31 मार्च को शुक्र देव गुरु की स्वराशि मीन में प्रवेश करेंगे। शुक्र ग्रह का मार्च में 2 बार राशि परिवर्तन बेहद अहम माना जा रहा है। इसलिए इस अवधि में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से कर्म और इनकम भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं तो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। वहीं व्यापार अच्छा चलेगा और आर्थिक रूप से समृद्ध भी होंगे। करियर में तरक्की के आपको कई सुनहरे अवसर मिलेंगे और दोस्तों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा। अगर आप फिल्म लाइन, मॉडलिंग, फैशन डिजाइनिंग या कला, संगीत से जुड़े हुए हैं तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपकी राशि से नवम और कर्म भाव पर गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं हर कार्य के लिए योजना बनाएंगे और उनको अमल में लाने के लिए कड़ी मेहनत भी करेंगे। प्रफेशनल लाइफ में किए गए प्रयास आपके सार्थक नजर आएंगे। साथ ही आप काम- कारोबार से संबंधित यात्रा भी कर सकते हैं। जो शुभ रहेंगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से तीसरे और चतुर्थ भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आफके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। वही इस दौरान आप वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय आपको पैतृक संपत्ति का भी लाभ होगा। साथ ही इस अवधि में पर्सनल और प्रफेशनल लाइफ में आपको कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। वहीं अगर आप रियल स्टेट, प्रापर्टी, और जमीन- जायदाद से जुड़ा कार्य करते हैं, तो आपको लाभ हो सकता है।