Venus Planet Transit In Cancer And Leo: वैदिक ज्योतिष अनुसार भौतिक सुख और ऐश्वर्य के दाता शुक्र ग्रह जुलाई में 2 बार गोचर करने जा रहे हैं। जिसमें सबसे पहले शुक्र ग्रह 7 जुलाई को चंद्र देव की स्वराशि कर्क में प्रवेश करेंगे। तो वहीं 31 जुलाई को सूर्य देव की स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे। शुक्र ग्रह का मार्च में 2 बार राशि परिवर्तन बेहद अहम माना जा रहा है। इसलिए इस अवधि में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव तो वहीं 12वें भाव में संचरण करेंगे। ऐसे में आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। वहीं आप जो भी काम करेंगे। उसमें आपको अपने परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ होगा। वहीं नौकरी में आर्थिक लाभ होगा और आप संतुष्ट महसूस करेंगे। साथ ही इस अवधि में आपके कम्यूनिकेशन नें सुधार होगा और लोग आपके इंप्रेस होंगे। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर आप लोगों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ और पंचम भाव पर संचऱण करने जा रहे है। इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आप वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं जो लोग प्रापर्टी, जमीन जायदाद और रियल स्टेट से जुड़ा व्यापार करते हैंं, तो उनको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से दशम और इनकम भाव पर गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी। साथ ही प इस अवधि में धन संपत्ति आदि खरीद सकते हैं। इस राशि के जो जातक नौकरीपेशा हैं उन्हें इस दौरान अपनी मेहनत का शुभ फल अवश्य मिलेगा। वहीं बेरोजागार लोगों को नौकरी की प्राप्ति होगी। साथ ही व्यापारियों को अच्छा धनलाभ होगा। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024