Mercury And Venus Conjunction In Taurus: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मई के महीने में बुध और शुक्र की युति बनने जा रही है। यह युति वृष राशि में बनेगी। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध और शुक्र की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही कारोबार में आपको नए ऑर्डर मिल सकते हैं और आपको अच्‍छी मात्रा में धन कमाने का मौका मिलेगा। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही आप कुछ नई योजनाओं पर काम करने के बारे में सोच सकते हैं। आपके कंधों पर काफी जिम्‍मेदारियां रहेंगी और जिन्‍हें आप बखूबी पूरा कर पाएंगे। वहीं इस समय आपको पार्टनरशिप के लाभ होगा।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

बुध और शुक्र ग्रह का संयोग कर्क ऱाशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही लाभ के नए स्त्रोत बनेंगे। वहीं इस दौरान आपको नौकरी में प्रमोशन या फिर इंक्रीमेंट मिलने के योग बन रहे हैं। इसके चलते आप करियर में शानदार तरक्‍की पाएंगे। इस समय आपको पुराने निवेश से लाभ होगा। साथ ही इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगोंं के लिए शुक्र और बुध की युति अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको करियर और कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपके लिए आय के नए स्रोत बढ़ेंगे। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। वहीं आपके नौकरी और व्‍यापार में कई शानदार अवसर मिलेंगे। वहीं इस दौरान आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024