Shukraditya Rajyog On Sagittarius: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य देव हर माह राशि परिवर्तन करते है। ऐसे में इसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिलता है। बता दें कि दिसंबर माह के अंत में सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे और 14 जनवरी 2026 तक यानी मकर संक्रांति के दिन तक इसी राशि में रहने वाले हैं। इस दौरान सूर्य का किसी न किसी ग्रह के साथ युति संभव है। ऐसे ही सूर्य की युति 20 दिसंबर को शुक्र के साथ होने वाली है। दरअसल, इस दिन शुक्र भी धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में सूर्य- शुक्र की युति से शुक्रादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का प्रभाव हर राशि के जातकों के जीवन में देखने को मिलने वाला है। इनमें से इन तीन राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ खूब दौलत-शोहरत की प्राप्ति हो सकती है। जानें इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य-शुक्र की युति काफी लाभकारी हो सकती है। आपकी गोचर कुंडली के सातवें भाव में शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। करियर के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। आप किसी न किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। ऐसे में मानसिक शांति मिल सकती है। छात्रों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है।

तुला राशि (Libra Zodiac)

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्रादित्य राजयोग काफी लाभ मिल सकता है। सुख-सुविधाओं की तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। उनका अच्छा विकास हो सकता है। मानसिक और शारीरिक शांति मिल सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। व्यापार में भी काफी लाभ मिल सकता है। नया बिजनेस शुरू करने के लिए ये समय अच्छी हो सकती है। इसके साथ ही समाज में पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों से आपके अच्छे संबंध बन सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के लिए शुक्रादित्य काफी लाभकारी हो सकता है। शुक्र और सूर्य की युति पांचवें भाव में होने वाली है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देंगे। चूंकि सूर्य आपकी राशि के स्वामी भी हैं, इसलिए आपको भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि अनुभव होगी। पिछली गलतियों को सुधारने का अवसर मिलेगा और आप स्वयं भी जीवन में नई दिशा स्थापित करने का प्रयास करेंगे। माता-पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा तथा समाज में आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ाने के योग बनेंगे। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है। जिन लोगों को संतान के भविष्य या उसकी प्रगति की चिंता थी, उन्हें अब कुछ राहत मिलेगी। आपकी मेहनत रंग लाने लगेगी और आपके कार्यों से प्रभावित होकर कार्यस्थल पर आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यवसायियों को भी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगी।

नए साल 2026 में देवताओं के गुरु बृहस्पति कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। वह नए साल में मिथुन, कर्क के साथ सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में वह साल के आरंभ में ही चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें