Neechbhang Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रेम, भौतिक सुख, विलासिता, सौंदर्य, धन, विवाह आदि का कारक माना जाता है। यह कला, संगीत, मनोरंजन और फैशन से जुड़े व्यवसायों पर भी असर दिखाते हैं। ऐसे में शुक्र की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। बता दें कि इस समय शुक्र सिंह राशि में विराजमान है। वहीं, 9 अक्टूबर को अपनी नीच राशि कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। नीच राशि में आकर शुक्र का सकारात्मक प्रभाव कम हो जाएगा। लेकिन इस राशि में पहले से ही सूर्य विराजमान है। ऐसे में सूर्य के साथ युति करके शुक्रादित्य ही नहीं नीच भंग राजयोग का भी निर्माण कर रहे हैं। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलेगा, लेकिन इन तीन राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानें लकी राशियों के बारे में…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दैत्यों के गुरु शुक्र 9 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर पहले से ही सूर्य ग्रहण विराजमान है। बता दें कि नीच भंग राजयोग का निर्माण तक होता है जब अपनी नीच राशि में कोई ग्रह होने पर एक शुभ ग्रह के साथ युति हो जाती है। इस समय शुक्र नीच राशि में है और सूर्य के साथ युति करेंगे, जिससे कुछ राशियों को लाभ मिल सकता है।
कन्या राशि (Virgo Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में नीच भंग राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे जातकों के जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। इस योग के प्रभाव से आपको विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण सफलता प्राप्त होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होंगी और जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अविवाहित जातकों के लिए यह समय शुभ रहेगा। विवाह के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। ऐसे में सगाई, तिलक आदि हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें भी अनुकूल अवसर मिल सकते हैं। वहीं, व्यापारी वर्ग के लिए यह समय लाभदायक सौदों और आर्थिक वृद्धि का संकेत दे रहा है। सेहत के दृष्टिकोण से भी यह अवधि अनुकूल रहेगी और आप स्वयं को ऊर्जावान तथा आत्मविश्वासी महसूस करेंगे।
धनु राशि (Saggitrus Zodiac)
आपकी राशि में बनने वाला नीचभंग राजयोग कई क्षेत्रों में शुभ सिद्ध हो सकता है। यह योग आपकी राशि से कर्म भाव यानी दशम भाव में बन रहा है, जिसके प्रभाव से कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे। इस समय आपको काम और व्यवसाय में विशेष सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं, जो आगे चलकर पदोन्नति या सम्मान का मार्ग प्रशस्त करेंगी। कला, लेखन, संगीत, अभिनय या किसी भी रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय अत्यंत फलदायी रहेगा। आपकी प्रतिभा और रचनात्मकता की सराहना होगी और आपके कार्यों से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय करने वालों के लिए यह अवधि अच्छे आर्थिक लाभ और नए अवसरों से भरी रहेगी।
कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)
इस राशि के आठवें भाव में नीच भंग राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई मायनों में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। गृहस्थ लोगों के लिए भी ये समय अच्छा जाने वाला है। घर में लंबे समय से चली आ रही लड़ाई अब समाप्त हो सकती है। घर में सुख-शांति रह सकती है। भाग्य का स्वामी शुक्र के होने के कारण आपको किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।
दिवाली के बाद नवबंर माह में ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन करके वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में मीन राशि में विराजमान शनि के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियोें के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।