Shani Shukra Yuti 2024: कर्मफल दाता शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में शनि के राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों के जीवन में लंबे समय तक रहता है। शुक्र के राशि परिवर्तन का असर शारीरिक, मानसिक, आर्थिक, पारिवारिक जीवन पर सबसे अधिक पड़ता है। इतना ही नहीं शनि को सबसे क्रूर ग्रहों में से एक माना जाता है। वहीं दूसरी ओर शुक्र की बात करें, तो दैत्यों के गुरु होने के साथ-साथ आकर्षण, प्रेम,धन-वैभव, सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है। इनके राशि परिवर्तन का असर भी हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि शनि इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है। वहीं साल के अंत में शुक्र भी इसी राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में कुंभ राशि में शुक्र और शनि की युति हो रही है। इन दोनों की युति कई राशि के जातकों की किस्मत को भी चमका सकते हैं। आइए जानते हैं कुंभ राशि में शनि और शुक्र की युति होने से किन राशियों को मिल सकता है सबसे अधिक लाभ…

द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2024 के अंत में यानी 28 दिसंबर को रात 11 बजकर 48 मिनट पर शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां नए साल में 28 जनवरी 2025 तक रहेंगे। ऐसे में शनि के यहां पर होने से पूरे एक साल कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि में शनि और शुक्र की युति पंचम भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। रचनात्मक कार्यों की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। ऐसे में आप इसे अपने करियर में भी शामिल कर सकते हैं। करियर के क्षेत्र में आपको काफी लाभ मिल सकता है। आपके काम को देखते हुए पदोन्नति के साथ वेतन में अच्छी वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही बिजनेस में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ भी हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी सफलता हासिल हो सकती है। पैतृक संपत्ति मिलने के भी चांसेस नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि में शनि और सूर्य की युति नौवें भाव यानी भाग्य भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। लव लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ अच्छी जा सकती है। करियर की बात करें, तो आपके काम से सीनियर खुश हो सकता है। ऐसे में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। नई नौकरी तलाश रहे जातकों को अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। कमाई के कई जरिए खुल सकते हैं। इसके साथ ही जीवन में कुछ अच्छा होने के कई मौके मिल सकते हैं। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही आपके जीवन में कई तरह की खुशियों का आगमन हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। माता-पिता और गुरु के सहयोग से कई क्षेत्रों में सफलता के साथ-साथ धन लाभ कमा सकते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024