Shukra Shani Rahu Yuti: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया मीन राशि में पहले से शुक्र, बुध, सूर्य और राहु ग्रह विराजमान हैं और युति बना रहे हैं। 29 मार्च को शनि गोचर होने पर शुक्र और राहु के साथ तीनों ग्रह त्रिग्रही योग का निर्माण करेंगे। ऐसे में इस दुर्लभ संयोग के बनने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु, शनि और शुक्र का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में आपके काम की खूब सराहना होगी। वहीं इस दौरान नौकरी में तलाश लोगों को जॉब मिल सकती है। साथ ही इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं कारोबार का विस्तार हो सकता है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

राहु, शनि और शुक्र का संयोग कुंभ राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय करियर में प्रमोशन या नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हो सकती है। इसके अलावा, आर्थिक दृष्टि से भी यह समय लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा और परिवार में सामंजस्य रहेगा। साथ ही इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस हो सकते हैं। वहीं  व्यापार या कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको नई सफलता मिलेगी।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु, शनि और शुक्र ग्रह का दुर्लभ संयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही जीवन के कई क्षेत्रों में सफलता के संकेत हैं, खासकर कार्यक्षेत्र और आर्थिक मामलों में। यह समय स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा रहेगा और आपका आत्मविश्वास आपके जीवन को नई दिशा देगा। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही इस दौरान उन लोगों को विशेष लाभ हो सकता है, जिन लोगों का व्यापार रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025