shukra vakri shani vakri budh vakri guru vakri 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर वक्री और मार्गी होते रहते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि साल 2025 में कई ग्रह वक्री और मार्गी होने जा रहे हैं। जिसमें बुध, शुक्र, शनि और गुरु का नाम शामिल है। इन ग्रहों की उल्टी चाल का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका साल 2025 में भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए 4 ग्रहों का वक्री होना लाभदायक साबित हो सकता है। इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं इस समय इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही इस समय आप कई सोर्स से धन कमाने में सफल होंगे। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

चार ग्रहों का उल्टी चाल चलना मकर राशि के जातकों को शुभ सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही आपकी बातचीत करने की क्षमता भी बेहतर होगी। बिजनेस के मामले में आपके पास कई ऐसे ऑफर आएंगे, जो बिजनेस में आपके लिए लाभकारी रहेंगे। वहीं इस समय आप मकान या फ्लैट खरीद सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए 4 ग्रहों का वक्री होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। वहीं इस दौरान आपकी सेहत में सुधार होगा। साथ ही नए बिजनेस पार्टनर या निवेशक मिल सकते हैं। बिजनेस में नए लोगों से जुड़ने से फायदा होगा। बिजनेस में नए निवेश से आपको बड़ा मुनाफा मिलेगा। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस दौरान आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।