वैदिक ज्योतिष के मुताबिक जब भी कोई ग्रह गोचर या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है। तो उसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि 13 जुलाई को शुक्र देव ने मिथुन राशि में गोचर कर लिया है। जहां पहले से ही बुध देव स्थित हैं। इन दोनों की युति से महाराजयोग का निर्माण हो रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ रहा है। लेकिन 4 राशियां ऐसीं हैं, जिनकी गोचर कुंडली में डबल राजयोग का निर्माण हो रहा है। जिससे इस दौरान उनको धनलाभ के योग रहे हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…

मिथुन राशि: आपकी गोचर कुंडली में 2 राजयोगों बन रहे हैं। आपकी गोचर कुंडली में बुध स्वराशि में स्थित हैं। जिससे भद्र नाम का राजयोग बन रहा है। साथ ही शुक्र देव के साथ बैठने से केंद्र त्रिकोण राजयोग का भी निर्माण हो रहा है। जिससे आपको सभी भौतिक सुख प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही दशम भाव में गुरु विराजमान हैं, जिससे हंस नाम का राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस समय आप लोगों को बिजनेस में अच्छा धनलाभ हो सकता है। किस्मत का भी इस समय आपको साथ मिलता दिख रहा है। साथ ही इस समय नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन या इंक्रीमेंट हो सकता है। इस समय आप एक पन्ना धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए लकी स्टोन साबित हो सकता है।

कन्या राशि: राजयोग बनने से आपके अच्छे दिन शुरू कर सकते हैं। आपकी गोचर कुंडली में बुध ग्रह भद्र नाम का राजयोग बना रहे हैं। जिससे आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। आपको इस समय संतान पक्ष से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। साथ ही बधादित्य राजयोग भी बना हुआ है। इसलिए इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। राजनीति में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही भाग्येश, कर्मेश, धनेश साथ में विराजमान हैं। इसलिए इस समय कारोबार में विशेष धनलाभ हो सकता है। आप लोगों को नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। आप लोग इस दौरान आप एक ओपल और हीरा धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए भाग्य रत्न साबित हो सकता है।

धनु राशि: राजयोग बनने से आपके जिंदगी में कई अहम बदलाव हो सकते हैं। आपकी गोचर कुंडली में गुरु ग्रह हंस नाम का राजयोग बनाकर बैठा हुआ है। इसलिए इस समय आप कारोबार में कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। साथ ही अगर आपका बिजनेस विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको विशेष धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपका कर्म और विवाह का स्वामी बुध- शुक्र की युति के अंदर है। इस समय आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। साथ ही इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। वहीं जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको इस समय सफलता मिल सकती है।

मकर राशि: शुक्र के गोचर करते ही आपकी गोचर कुंडली में दो राजयोगों का निर्माण हो रहा है। आप लोगों की राशि से रूचक और शश नाम का राजयोगों का निर्माण हो रहा है है। जिससे इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय जो कार्य करना चाहते हैं वो कर सकते हैं। साथ ही आप लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। आप लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। भाग्य का भी इस दौरान पूरा साथ मिलेगा। अटके हुए काम बनेंगे। वहीं जो लोग इस समय राजनीति में सक्रिय हैं उनको इस समय किसी पद की प्राप्ति हो सकती है।