Grah Gochar November 2022: शुक्र देव अभी वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। इसके बाद राशि परिवर्तन कर दिसंबर माह में धनु राशि में प्रवेश करेंगे।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र देव 11 नवंबर से ही वृश्चिक राशि में हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं किन- किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ रहा है।
वृषभ राशि (Grah Gochar 2022)
वृश्चिक राशि में शुक्र देव के गोचर से इस राशि के जातकों को कई अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।विवाह के योग भी बन रहे हैं। साझेदारी में व्यापार कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा हो सकता है। लेन-देन से भी लाभ होने की संभावना है। निजी जीवन भी अच्छा रहेगा और घर में सुख-समृद्धि आ सकती है।
मिथुन राशि (Shukra Gochar November 2022)
इस राशि के जातकों की सामाजिक छवि खराब हो सकती है। शादीशुदा जातकों के लिए भी समय प्रतिकूल हो सकता है। यात्रा पर जाने के कारण धन भी खर्च हो सकता है। बातचीत में वाणी पर प्रयोग सोचसमझ कर ही करें अन्यथा वाद-विवाद भी हो सकता है। आपकी सेहत भी खराब हो सकती है।
सिंह राशि (Shukra Gochar 2022)
इस राशि के जातकों को शुक्र देव का साथ मिल सकता है। आपके सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। संपत्ति खरीदने के भी योग बन रहे हैं। इस अवधि में आपके मां को सेहत संबंधी परेशानियां हो सकती है। ऐसे में अपनी मां के स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखें।
तुला राशि (Shukra Rashi Parivartan 2022)
तुला राशि के जातकों को मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं। आय के स्त्रोत बढ़ सकते हैं और धन लाभ भी हो सकता है। स्वास्थ में गिरावट हो सकती है। सट्टेबाजी आदि से दूर रहे अन्यथा बड़ी परेशानी में पड़ सकते हैं। आपको पैसे बचत करने में भी सफलता मिल सकती है।
वृश्चिक राशि (Shukra Rashi Parivartan November 2022)
शुक्र देव अभी इस राशि में हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। इस दौरान आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी और संबंध भी मजबूत होंगे। वहीं ही अन्य कई लाभ होने की भी संभावना है। विदेश यात्रा पर भी जा सकते है।