वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब कोई ग्रह गोचर या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है, तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि शुक्र देव 13 जुलाई को मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से ही बुध ग्रह विराजमान हैं। शुक्र को विलासता, धन, वैभव, रोमांस और ऐश्वर्य का दाता माना जाता है। तो वहीं बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, संचार और चतुरता का कारक माना जाता है।

आपको बता दें कि 13 जुलाई को इन दोनों ग्रहों की युति बनने जा रही है। जिससे महालक्ष्मी योग का निर्णाण होने जा रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको इस योग के बनने से अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशिया कौन सीं हैं…

वृष राशि: आप लोगों की गोचर कुंडली से महालक्ष्मी योग दूसरे भाव में बनेगा। जिसको धन और वाणी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है । साथ ही बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो वो इस समय आपको प्राप्त हो सकता है। वहीं इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती देखने को मिलेगी। साथ ही जिन लोगों का कार्यक्षेत्र वाणी से जुड़ा हुआ है तो यह समय शानदार रहने वाला है। आप लोग एक पन्ना या ओनेक्स रत्न पहन सकते हैं। जो आपके लिए लकी स्टोन साबित हो सकता है। वहीं वृष राशि पर शुक्र देव का आधिपत्य है और यह योग शुक्र देव की युति से बन रहा है। इसलिए इस समय आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है।

सिंह राशि: महालक्ष्मी योग बनने से सिंह राशि वालों के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिल सकती है । क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से इस योग का निर्माण 11वें भाव में होगा। जिसे लाभ और आय का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत भी इस दौरान बनेंगे। कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं इस समय कोई बड़ी व्यावसायिक डील फाइनल हो सकती है, जिससे आने वाले समय में आपको अच्छा धनलाभ होगा। इस दौरान आप पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेंगी। आप लोग एक मून स्टोन या मोती भी पहन सकते हैं। जो आपके लिए लाभकारी रहेगा।

कन्या राशि: महालक्ष्मी योग आप लोगों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। क्योंकि यह योग आपकी राशि से दशम भाव में बनेगा, जिसे नौकरी और कार्यक्षेत्र का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही आपको बिजनेस में अच्छा मुनाफा भी हो सकता है। व्यापार में नए ऑर्डर मिल हो सकते हैं। अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन या इंक्रीमेंट हो सकता है। इस दौरान मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। आप लोग एक पन्ना या ओनेक्स रत्न धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए भाग्य रत्न साबित हो सकता है।