Rashi Parivartan 2022: शुक्र देव मकर राशि में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार शुक्र देव को सुख,विलासिता आदि का कारक माना जाता है। मगर राशि में गोचर से कई राशियों के लोगों को आर्थिक समृद्धि मिल सकती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र देव 29 दिसंबर 2022 को दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट पर मकर राशि में गोचर होंगे। इससे जातकों को कार्यक्षेत्र और आर्थिक जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस गोचर से किन-किन राशियों के लोगों को धन लाभ हो सकता है।

मेष राशि
शुक्र देव के मकर राशि में गोचर से इस राशि के जातकों का अच्छा समय आ सकता है। आर्थिक समय बेहतर हो सकता है। लाभ मिलने की
संभावना है। सामाजिक दायरा भी बढ़ सकता है। आपके संबंध मजबूत होंगे और व्यवसाय में भी मुनाफा हो सकता है।

वृषभ राशि
शुक्र देव के इस गोचर से करियर में सफलता मिल सकती है। विदेश जानें के भी मौके मिल सकते हैं। इस दौरान आप कोई नया व्यवसाय भी शुरू कर सकते है। यह गोचर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र देव दूसरे और नौवें भाव के स्वामी होते हैं। जातकों को अधिक धन लाभ हो सकता है। इस दौरान करियर में प्रगति देखने को मिलेगी। निजी जीवन भी सुखमय हो सकता है।

गोचर से इन राशियों के लोगों को लाभ मिल सकता है

तुला राशि
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र देव पहले व आठवें भाव के स्वामी होते हैं। कार्यस्थल पर समय आपके पक्ष में हो सकता है। नौकरी के नए मौके मिल सकते हैं। धन लाभ भी हो सकता है। आपको अपने जीवन साथी का पूरा साथ मिल सकता है और सेहत भी इस दौरान अच्छी रह सकती है। घर में भी खुशियों का माहौल हो सकता है।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र देव पांचवें व दसवें भाव के स्वामी होते हैं। धन लाभ की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र और करियर के लिए यह समय बेहद फलदायी हो सकता है। निजी जीवन में भी खुशियां आ सकती हैं और सेहत भी अच्छी होगी।