Shukra Gochar 2022: शुक्र अभी धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। शुक्र देव के गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। इस दौरान कई राशियों के जातकों को लाभ और कई को हानि हो सकती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र देव 28 दिसंबर 2022 तक धनु राशि में रहेंगे। इसके बाद राशि परिवर्तन कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र देव के धनु राशि में गोचर के दौरान कई राशियों के जातकों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानतें है कि इस अवधि में किन-किन राशियों के लोगों को सावधान रहना होगा।
मकर राशि (Grah Gochar 2022)
मकर राशि के जातकों को शुक्र गोचर से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में रह रहे जातकों को इस अवधि में सावधान रहना होगा। संबंधों में आपसी समझ की कमी के कारण मन-मुटाव हो सकता है। धन हानि भी हो सकती है और आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।
तुला राशि (Shukra Gochar 2022)
शुक्र देव के गोचर से इस राशि के जातकों को सकारात्मक और नकारात्मक दोनों परिणाम मिल सकते हैं। जातकों को अपने भाई-बहनों की सेहत के प्रति सावधान रहना होगा। किसी बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं।
कर्क राशि (Shukra Rashi Parivartan 2022)
शुक्र देव के धनु राशि में प्रवेश करने से इस राशि के जातकों का विपरीत समय आ सकता है। गृह क्लेश हो सकता है।किसी अन्य विवाद में फंस सकते हैं। वहीं प्रेस संबंध में रह रहे जातकों का ब्रेकअप हो सकता है। किसी पर भी हद से ज्यादा भरोसा न करें अन्यथा आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। आपकी सामाजिक छवि और मान-सम्मान भी प्रभावित हो सकती है। आपकी मां की सेहत भी खराब हो सकती है। ऐसे में अपनी मां के स्वास्थ के प्रति आपको अधिक सतर्क रहना होगा।
वृषभ राशि (Rashi Parivartan 2022)
इस राशि के जातकों की कुंडली में गोचर के दौरान शुक्र देव आठवें भाव में रहेंगे। अचानक कोई घटना हो सकती है। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और घर का बना भोजन ग्रहण करें। आपकी सेहत भी खराब हो सकती है। आपको अपने स्वास्थ के प्रति सावधान रहना होगा।