Venus Planet Gochar In Leo:  ज्योतिष मुताबिक समय- समय पर ग्रह गोचर करते रहते हैं। जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 31 अगस्त को भौतिक सुख, वैभव, विलासता और ऐश्वर्य के दाता शुक्र देव सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसलिए शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी है जिनको यह गोचर विशेष लाभकारी साबित हो सकता है आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…

कर्क राशि: ज्योतिष अनुसार शुक्र ग्रह के गोचर आप लोगों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है।  क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से शुक्र देव दूसरे स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आप कई स्त्रोत से धन कमाने में सफल रहेंगे। साथ ही आपको आकस्मिक धनलाभ होने के भी संकेत हैं। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल होने से अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आप पार्टनरशिप का काम शुरू कर सकते हैं। जिसमें अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं जो लोग वाणी और शिक्षा लाइन के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, जैसे- वकील, मार्केटिंग के वर्कर और शिक्षक, उनको ये समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय आप लोग एक मोती और ओपल रत्न पहन सकते हैं जो आपके लिए भाग्यशाली रत्न साबित हो सकता है।

वृश्चिक राशि: शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से आप लोगों को करियर और व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से दशम भाव में संचरण करने जा रहे हैं। जिसे कार्यक्षेत्र और नौकरी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब मिलने की प्रबल संभावना है। साथ ही अगर जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन और अप्रेजल हो सकता है। वहीं इस समय कारोबार विस्तार के भी योग बने हुए हैं। साथ ही व्यावसायिक नए संबंध बनने से आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा, जिससे आपकी कार्यस्थल पर वाहवाही हो सकती है। इस समय आपकी समाज में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आप लोग एक फिरोजा रत्न धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

तुला राशि: ज्योतिष अनुसार शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से शुक्र देव 11वें भाव में प्रवेश करेंगे। जिससे आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी होने की संभावना है। साथ ही आपके इनकम के नए स्त्रोत से भी आप धन कमाने में सफल रहेंगे। साथ ही जिन लोगों का करियर मीडिया, फिल्म, संगीत, शिक्षा से जुड़ा हुआ है उनको यह समय शानदार सिद्ध हो सकता है।

साथ ही इस समय आपको कारोबार और करियर में अच्छी सक्सेस मिलने की संभावना है। इस दौरान आपको किस्मत का भी भरपूर साथ मिलेगा। आप लोग इस दौरान एक हीरा और ओपल रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी रत्न साबित हो सकता है।