Apar Dhan Yog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति के हिसाब से फरवरी माह काफी अच्छा जाने वाला है। इस पूरे सप्ताह जहां मंगल अपनी उच्च राशि मकर में रहकर रूचक राजयोग का निर्माण करेंगे। वहीं दूसरी ओर दैत्यों की गुरु शुक्र की स्थिति में भी बदलाव देखने को मिलने वाला है। शुक्र को धन-वैभव, सुख-समृद्धि, प्रेम-आकर्षण, भोग विलास आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र की स्थिति में बदलाव का असर इन क्षेत्रों में सबसे अधिक दिखाई देता है। बता दें कि फरवरी माह के आरंभ में ही यानी 6 तारीख को शुक्र मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। जहां पर राहु पहले से ही विराजमान है। ऐसे में राहु और शुक्र की युति से शक्तिशाली अपार धन योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण होने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलेगा। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में….

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 6 फरवरी को सुबह 1 बजकर 15 मिनट पर शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि की मूल त्रिकोण राशि में शुक्र के आने से कई राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही वह इस राशि में राहु के साथ युति कर रहे हैं। ये युति 2 मार्च 2026 तक रहेगी।

मेष राशि (Aries Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र-राहु का अपार धन योग कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि के एकादश भाव में शुक्र गोचर करके राहु के साथ युति करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। इस राशि में शनि की साढ़े साती का पहला चरण भी चल रही है। लेकिन इस राशि के जातकों के लिए कई मायनों में अपार धन योग लाभकारी हो सकता है। शुक्र बुध के साथ लक्ष्मी नारायण योग का भी निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को व्यापार के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। कर्म भाव में मंगल के उच्च होने से आपको किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है।

गुरु की दृष्टि मंगल और सूर्य में पड़ने के कारण आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पिता, गुरु का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को सीनियर्स और सहकर्मियों का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे सफलता के नए द्वार खुल सकते हैं। शिक्षा, वकालत, मैनेजमेंट, बैंकिंग आदि क्षेत्रों में से जुड़े छात्रों को खूब सफलता हासिल हो सकती है।

कहीं आप नकली माणिक्य तो नहीं पहन रहे हैं? जानें असली रत्न की पहचान, लाभ और धारण करने की सही विधि

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी अपार धन योग काफी अनुकूल हो सकता है। मकर और कुंभ राशि में लगे ग्रहों का जमावड़ा का सकारात्मक असर आपके जीवन में भी काफी अधिक देखने को मिलने वाला है। वृश्चिक राशि के लग्न स्वामी मंगल है, जो सूर्य के साथ तीसरे भाव में विराजमान है। इसके साथ ही चौथे भाव में शुक्र दिग्बली होकर राहु के सात अपार धन योग का निर्माण करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। शेयर मार्केट से लेकर रियल एस्टेट में काफी लाभ मिल सकता है। नौकरी, व्यापार में खूब लाभ मिल सकता है।

आप कोई नया बिजनेस, स्टार्टअप शुरू करने के लिए ये समय अच्छा साबित हो सकता है। आपके लिए सफलता के नए मार्ग खुल सकते हैं। अष्टम भाव में गुरु के होने से आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। छठे भाव के स्वामी होने के कारण मंगल शत्रुहंता कहलाते हैं। ऐसे में आपको शत्रुओं से छुटकारा मिल सकता है। आप अपने  प्रतिस्पर्धी और विरोधियों को पराजित कर सकते हैं। 

कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)

कुंभ राशि के जातकों के लिए फरवरी माह काफी खास हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु विराजमान होंगे, जिससे अलग-अलग असर देखने को मिल सकता है। बता दें कि इस राशि के धन भाव में शनि, पंचम भाव में गुरु विराजमान है। इसके अलावा इस राशि में शनि साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। वहीं राहु और शुक्र की युति से बना अपार धन योग लग्न भाव में बनने वाला है।

शुक्र इस राशि के चौथे और नवम भाव के स्वामी होकर लग्न भाव में विराजमान होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। अधूरा अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। आय के नए साधन खुलने से आपकी आर्थिक स्थिति तेजी से मजबूत हो सकती है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रह सकती है। सुख-सुविधाओं में से तेजी से वृद्धि हो सकती है। घर में खुशियों का आगमन हो सकता है। पैतृक संपत्ति के द्वारा वृद्धि मिलने के भी योग बन रहे हैं। शुक्र के कारण आप लग्जरी लाइफ जी सकते हैं। वहीं राहु के कारण आपकी सोच में तेजी से बढ़ावा मिल सकता है। ऐसे में नए-नए आइडियाज विकसित होंगे।

लग्न भाव में रहकर राहु सातवें भाव पर दृष्टि डाल रहे हैं। इसे व्यापार का भाव कहा जाता है। ऐसे में व्यापार के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। बिजनेस में नए-नए प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। सफलता के नए द्वार खुल सकते हैं। 

साल 2026 का वार्षिक राशिफल (Horoscope 2026)

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणामों में भिन्नता हो सकती है। किसी भी बड़े निर्णय से पहले विशेषज्ञ ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।