Navpancham Rajyog 2025: कलयुग के राजा माने जाने वाले राहु एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। राहु एक राशि में करीब 18 साल रहते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में करीब 18 साल का वक्त लग जाता है। इस समय राहु शनि की राशि कुंभ में विराजमान है और साल 2026 के अंत तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में राहु का किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर संयोग होता है, जिससे शुभ-अशुभ राजयोगों का निर्माण होता है। ऐसे ही राहु ने शुक्र के संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण किया है। दरअसल, इस समय शुक्र तुला राशि में प्रवेश किया है। इस राशि में राहु पंचम और कुंभ राशि में शुक्र नवम भाव में विराजमान है, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के जीवन में प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन राशियों की किस्मत चमक सकती है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इन तीन भाग्यशाली राशियों के बारे में…

10 नवंबर से इन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन, शुक्र-मंगल बनाएंगे अद्भुत योग, हर क्षेत्र में होंगे सफल

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में शुक्र और पंचम भाव में राहु विराजमान है। ऐसे में बना नवपंचम राजयोग कई मायनों में अनुकूल साबित हो सकता है। जो जातक ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं या जुड़ना चाहते हैं तो उन्हें काफी लाभ मिल सकता है। सप्तम भाव व्यापार का होता है। ऐसे में शुक्र कला, सौंदर्य, पार्लर, फैशन डिजाइनिंग, डेकोरेशन, होटल आदि के क्षेत्रों में व्यापार कर रहे है तो खूब लाभ मिल सकता है।  आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। शुक्र के द्वारा बना नवपंचम राजयोग भी आपकी कई पुरानी इच्छाएं पूरी कर सकते हैं। आलीशान घर से लेकर शानदार वाहन तक मिल सकता है। अच्छी नौकरी मिलने के भी योग बन रहे हैं। आपको धन की कमी नहीं होगी। आपके धन का भंडार दिन दुगनी रात चौगुनी गति से बढ़ेगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि की कुंडली में शुक्र चौथे भाव और भाग्य भाव के स्वामी होकर के भाग्य के भाव में गोचर कर रहे हैं। इस राशि के लग्न भाव में राहु विराजमान है। ऐसे में राहु-शुक्र का नवपंचम राजयोग काफी अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जो लोग राजनीति में है उनके लिए ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। कोई पुरानी प्रॉपर्टी आपको मिल सकती है। वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। राजनीति के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। आप जो काम लंबे समय से सोच रहे थे, तो उसमें अब सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार में भी आपको अच्छा खास लाभ मिल सकता है। कोई नया ऑर्डर या फिर प्रोजेक्ट मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए राहु-शुक्र का नवपंचम राजयोग काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। इस राशि के तीसरे भाव में राहु और एकादश भाव में शुक्र विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के सफलता के द्वार खुल सकते हैं। कुछ छोटी-छोटी यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है लेकिन इससे आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। साहस और पराक्रम भी तेजी से बढ़ सकता है। आपकी किसी चीज में रुचि बढ़ेगी। बातचीत करने की क्षमता बढ़ेगी, जिससे आपके करियर में काफी लाभ मिल सकता है।

नवंबर माह कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। नवंबर माह में हंस राजयोग, नवपंचम राजयोग, रुचक, विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं। 12 राशियों के लिए नवंबर माह कैसा होगा। जानें मासिक राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।