Venus Planet Gochar In Tula: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह वैभव, समृद्धि, धन, भौतिक सुख और वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी शुक्र ग्रह की चाल में बदलाव होता है। तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि सितंबर में शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से कर्म भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही करियर के लिहाज से भी यह गोचर बहुत अच्छा रहने वाला है। इस राशि के व्यापारी वर्ग के लोगों को इस दौरान अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही जो लोग नया बिजनस शुरू करने वाले हैं उनके लिए यह गोचर शानदार फल देने वाला होगा। वहीं अगर आपका काम कारोबार ऑयल, लोहा, सोना- चांदी, फैशन डिजाइनिंग, पेट्रोलियम, खनिज पदार्थ से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आपके करियर में नए और बेहतर चांस मिलने की संभावना है। साथ ही आप कोई प्रापर्टी या वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही इस दौरान आप अपनी मेहनत के दम पर धन लाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे। इस दौरान आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे। वहीं इस समय आपको माता पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति का भी सुख मिल सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह राशि परिवर्तन आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही लव मैरिज करने के इच्छुक लोगों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। आप अपनी शादी की बात को आगे बढ़ा सकते हैं और परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं आपके करियर में नए और बेहतर चांस मिलने की संभावना है। साथ ही इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में अच्छा लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024