Venus Transit In Tula: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके शुभ और राजयोग बनाते हैं। जिसका व्यापक प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह सितंबर में अपनी स्वराशि तुला में गोचर करेंगे। आपको बता दें कि तुला राशि में शुक्र ग्रह लगभग 1 साल बाद गोचर करेंगे। वहीं शुक्र ग्रह के गोचर से मालव्य राजयोग बनेगा। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

मालव्य राजयोग का बनना आप लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही  आपके घर का माहौल काफी शांति और सुकून भरा रहेगा। आपके जीवन में तरक्‍की के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही इस दौरान अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं इस समय पार्टनरशिप के काम में आपको लाभ हो सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी प्रबंधन क्षमता में सुधार होगा और आपके अंदर लीडरशिप क्‍वालिटी बढ़ेगी। ऑफिस में लोग आपकी बातों को तवज्‍जो देने लगेंगे। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं जो व्यापारी वर्ग है, उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार का विस्तार हो सकता है। वहीं आपके घर का माहौल काफी शांति और सुकून भरा रहेगा। आपके जीवन में तरक्‍की के योग बन रहे हैं। साथ ही पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

मालव्य राजयोग का बनना कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। वहीं इस दौरान आप किसी प्रॉपर्टी या फिर शेयर मार्केट में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह वक्‍त इस काम के लिए बहुत अच्‍छा है। आपको शानदार रिटर्न हासिल होगा। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्राएं कर सकते हैं। वहीं इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024