Venus Grah Gochar In Leo:  ज्योतिष शास्त्र अनुसार समय- समय पर ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते रहते हैं। जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 31 अगस्त को भौतिक सुख और ऐश्वर्य के दाता शुक्र ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। साथ ही इस दिन गणेश चतुर्थी भी है। यह एक विशेष संयोग बना हुआ है। इसलिए शुक्र ग्रह के गोचर का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी है जिनको यह गोचर विशेष शुभ फलदायी साबित हो सकता है आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…

कर्क राशि: शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन करते ही आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।  क्योंकि आपकी राशि से शुक्र ग्रह दूसरे भाव में राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का स्थान माना गया है। इसलिए इस दौरान आप कई स्त्रोत से धन कमाने में कामयाब रहेंगे। साथ ही आपको आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। कारोबार में कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल होने से अच्छा धनलाभ होने की संभावना है। साथ ही इस दौरान आप साझेदारी का काम स्टार्ट कर सकते हैं। जिसमें अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं जो लोग वाणी और मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, जैसे- वकील, मार्केटिंग के वर्कर और शिक्षक, उनको ये दौरान बेहतर सिद्ध हो सकता है। इस समय आप लोग एक मोती धारण कर सकते हैं जो आपके लिए लकी रत्न साबित हो सकता है।

वृश्चिक राशि: शुक्र ग्रह के गोचर से आप लोगों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली से दशम स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे कार्यक्षेत्र और जॉब का भाव माना गया है। इसलिए इस दौरान आपको नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। साथ ही अगर नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। वहीं इस दौरान व्यापार का भी विस्तार हो सकता है। साथ ही व्यावसायिक नए संबंध बनने से आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार देखने को मिलेगा, जिससे आपकी कार्यस्थल पर तारीफ हो सकती है। इस समय आपको कोई अवार्ड भी मिल सकता है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप लोग एक टाइगर स्टोन रत्न पहन सकते हैं। जो आपके लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है।

तुला राशि: शुक्र ग्रह का गोचर आप लोगों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से शुक्र ग्रह 11वें स्थान में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आपके आय के नए- नए स्त्रोत भी इस दौरान बन सकते हैं। साथ ही जिन लोगों का करियर मीडिया, फिल्म, संगीत से जुड़ा हुआ है उनको यह समय लाभकारी साबित हो सकता है।

साथ ही इस समय आपको व्यापार और करियर में अच्छी सफलता मिल सकती। इस दौरान आपको भाग्य का भी भरपूर साथ मिल सकता है। आप लोग इस दौरान एक हीरा रत्न पहन सकते हैं, जो आपके लिए भाग्यशाली रत्न साबित हो सकता है।