Venus Planet Vakri In Meen: वैदिक ज्योतिष अनुसार शुक्र ग्रह को कामुकता, सौंदर्य, धन, विलासता, सैक्स और वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी शुक्र ग्रह की चाल में बदलाव होता है। जो उसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मार्च में धन के दाता शुक्र ग्रह मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय निवेश से लाभ और करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जातने हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों क लिए शुक्र ग्रह का वक्री होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही आपके बड़े- बड़े लोगों के साथ संबंध बन सकते हैं। वहीं इस दौरान समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपकी छवि सकारात्मक बनेगी। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में शांति और सामंजस्य रहेगा। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
शुक्र ग्रह का वक्री होना मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रोफेशनल जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल होंगी। व्यापार में वृद्धि होगी और नए पार्टनरशिप के अवसर मिलेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का उल्टी चाल चलना लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से नवम स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही इस दौरान आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं र्थिक दृष्टि से यह समय शुभ रहेगा। आपको रचनात्मक और आध्यात्मिक क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। साथ ही इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। वहीं र्थिक दृष्टि से यह समय शुभ रहेगा। आपको रचनात्मक और आध्यात्मिक क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।