Venus Uday In Makar: वैदिक ज्योतिष अनुसार शुक्र समय- समय पर अस्त और उदित होते रहते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 1 फरवरी को धन के दाता शुक्र ग्रह उदित होने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह शनि के स्वामित्व वाली राशि मकर में उदित होंगे। ऐसे में शुक्र ग्रह के उदित होने से 3 राशि के लोगों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं इस समय धन में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मीन राशि (Pisces Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का उदय होना सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से 11वें भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस दौरान आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश से आपको लाभ हो सकता है। कुछ लोग इस समय नई स्किल, भाषा या डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ सकते हैं। वहीं इस दौरान प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। साथ ही इस समय आपको संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का उदित होना सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही पारिवारिक माहौल सुखद बना रहेगा। वहीं यह समय आपके व्यक्तिगत विकास और आर्थिक मजबूती दोनों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। साथ ही इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। वहीं इस समय कुंवारे लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
शुक्र ग्रह का उदित होना मेष राशि के लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध होगा। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की हो सकती है।साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही नई व्यवसायिक डील हो सकती है। साथ ही नेतृत्व से जुड़े कार्यों, राजनीति या सरकारी क्षेत्र में सक्रिय लोगों को पहचान और सम्मान मिल सकता है। साथ ही पुराने पारिवारिक या संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणामों में भिन्नता हो सकती है। किसी भी बड़े निर्णय से पहले विशेषज्ञ ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।
