Venus Uday In Mithun: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक समय अंतराल पर उदय और अस्त होते हैं, जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि वैभव और ऐश्वर्य के दाता शुक्र ग्रह 28 जून को उदित होने जा रहे हैं। दैत्य गुरु शुक्र मिथुन राशि में उदित होंगे। ऐसे में शुक्र ग्रह के उदित होने का असर सभी राशियों के लोगों पर सीधेतौर पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का उदित होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि के पंंचम भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आप एक से अधिक स्रोतों से धन हासिल करेंगे और धन संचय करने में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा और व्यापारियों को अच्छा फायदा होगा और करियर में नई ऊंचाइयों पर जाएंगे। वहीं जिन लोगों का प्रेम- संबंध चल रहा है। उनको सफलता मिल सकता है। प्रेम विवाह हो सकता है। वहीं इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

शुक्र ग्रह का उदित होना सिंह राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए सोर्स से आप धन कमाने में सफल रहेंगे। वहीं भाग्य का साथ मिलने से अटका हुआ धन वापस मिलेगा और जीवनशैली में सुधार आएगा। वहीं आपके नेतृत्व क्षमता में शानदार वृद्धि देखने को मिलेगी और मान प्रतिष्ठा व यश में अच्छी वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपको निवेश से लाभ होगा। वहीं संतान के जुड़ा हुआ कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का उदित होना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग इंप्रेस रहेंगे। वहीं इस समय आपके व्यक्तित्व भी निखार होगा। साथ ही प्रोफेशनल लाइफ में शानदार अवसर मिलेंगे और धन प्राप्ति के नए नए रास्ते मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति होगी। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024