Venus Planet Gochar In Meen: ज्योतिष शास्त्र अनुसार शुक्र ग्रह लगभग 1 महीने बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। साथ ही शुक्र ग्रह को विलासता, भौतिक सुख, धन, वैभव और कामुकता का कारक माना गया है। इसलिए जब भी शुक्र ग्रह की चाल में बदलाव होता है। तो इन क्षेत्रों पर खास असर पड़ता है। आपको बता दें कि साल 2025 के जनवरी के महीने में शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करेंगे, जिससे कुछ राशियोंं के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन लोगों की आय में वृद्धि और करियर में तरक्की की योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही लेखन, संचार और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। नई नौकरी मिलने की संभावना है। वर्तमान में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। वहीं इस दौरान आपको अटका हुआ पैसा मिल सकता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। वहीं इस समय आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा।
मेष राशि (Aries Zodiac)
शुक्र ग्रह का गोचर मेष राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के आय और लाभ स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं नए लोगों से मुलाकात के अवसर मिलेंगे जिससे आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा।व्यापार में विस्तार होगा और नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। आय में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय आपको पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। आपको शेयर बाजार सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं आप अधिक आत्मविश्वासी बनेंगे और आपके नेतृत्व गुणों में निखार आएगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने के पूरे योग हैं। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही जो कारोबारी लोग हैं, उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है।
