Venus Planet Transit In Cancer: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को विलासता, वैभव, धन, ऐश्वर्य, भौतिक सुख और लग्जीरियस का कारक माना जाता है। साथ ही शुक्र ग्रह लगभग 1 साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि जुलाई के महीने में शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको यह गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इन समय इनको नौकरी और कारोबार में उन्नति के यो बन रहे हैं। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

24 घंटे बाद नजदीक आएंगे सूर्य, चंद्र और गुरु बृहस्पति, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

तुला राशि (Libra Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली से कर्म भाव में संचरण करेंगे। जिसे नौकरी, व्यवसाय और कर्मक्षेत्र का स्थान माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं जो लोग नौकरपेशा हैं उनकी पदोन्नति हो सकती है। वहीं कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा। वहीं इस बीच बेरोजगार लोगों को नौकरी में अच्‍छे अवसर मिल सकते हैं। साथ ही जो लोग फिल्म लाइन, कला, संगीत, फैशन डिजाइंनिंग और लग्जरी आयटम का व्यापार करते हैं, उन लोगों के लिए यह समय शानदार रहेगा। वहीं पिता के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर मिथुन राशि के जातकों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि के धन भाव में गोचर करेंगे। साथ ही वह आपकी गोचर कुंडली में पंचम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति में मजबूती देखने को मिलेगी।प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ गजब का सामंजस्य देखने को मिलेगा। साथ ही जो लोग मार्केटिंग, वाणी, मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके लिए यह समय बेहतर साबित हो सकता है। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों को शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से सप्तम स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। वहीं शुक्र ग्रह पंचम और दशम भाव के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपका कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ेगा। साथ ही संतान संबंधी आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस समय विवाहित लोगों की लाइफ अच्छी रहेगी। वहीं काम- कारोबार में आपको तरक्की मिल सकती है। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025