Venus Planet Transit In Kumbh: वैदिक ज्योतिष अनुसार शुक्र ग्रह वृष और तुला राशि के स्वामी हैं। साथ ही शुक्र ग्रह मीन राशि में उच्च के होते हैं और यह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में लगभग 1 महीने का समय लगाते हैं। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह मार्च की शुरुआत में अपने मित्र शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते है ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

.आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से 11वें भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और आपकी सुख सुविधाओं में अच्छा इजाफा भी होगा। साथ ही पुराने निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस अवधि में  नौकरी पेशा जातकों के करियर में अच्छी वृद्धि होगी और आमदनी के साथ साथ आपके प्रभाव में भी अच्छी बढ़ोतरी होगी। वहीं आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं अगर आप कोई जमीन या वाहन खरीदना चाहते हैं तो इस माह आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही  व्यापारी वर्ग इस माह व्यवसाय में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे और आपके द्वारा शुरू की गईं व्यापारिक योजनाएं भी पूरी होती जाएंगी। वहीं इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। साथ ही जिन लोगों का प्रेम- संबंध चल रहा है, उनको सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024