Shukra Margi 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके वक्री और मार्गी होते रहते हैं। जिसका कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव तो कुछ लोगों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह 13 अप्रैल से मीन राशि में सीधी चाल चलने जा रहे हैं। मतलब वह अब मार्गी गति से भ्रमण करेंगे। जिससे 3 राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का सीधी चाल चलना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही रिलेशनशिप में भी आपको अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। बिजनेसमैन हैं तो नई डील्स और एग्रीमेंट्स से आपको लाभ होगा। शादीशुदा लोगों के रिश्तों में सुधार होगा। वहीं इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस अवधि में आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

मिथुन राशि (MIthun Zodiac)

शुक्र ग्रह का मार्गी होना मिथुन राशि के लोगों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए जीवन में क्रिएटिविटी बढ़ेगी। इसके साथ ही लव लाइफ भी शानदार हो जाएगी। साथ ही इस दौरान आपको नौकरी में प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारियां मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही आपकी पब्लिक इमेज में भी सुधार होगा। बॉस और सीनियर्स का आपको सपोर्ट मिलेगा। वहीं इस अवधि में आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। साथ ही आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

वैभव के दाता शुक्र ग्रह का मार्गी होना कुंभ राशि के लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपकी राशि से दूसरे भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको रुके हुए धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर देखने को मिलेगी। वहीं धन की कमी बनी हुई थी वो अब पूरी हो सकती है। सामाजिक तौर पर वृद्धि हो सकती है। वहीं आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं  व्यापार या कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको नई सफलता मिलेगी। इस समय, आपके द्वारा किए गए प्रयासों को उचित पहचान मिलेगी।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025