Venus Transit In Tula: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह लग्जरी, वैभव, ऐश्वर्य, भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, धन और सुंदरता का कारक माना जाता है। इसलिए शुक्र की चाल में बदलाव होने इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह ने 18 सितंबर को  अपनी स्वराशि तुला में गोचर कर लिया है। आपको बता दें कि तुला राशि में शुक्र ग्रह लगभग 1 साल बाद गोचर किया है। वहीं शुक्र ग्रह के गोचर से मालव्य राजयोग का निर्माण हुआ है। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। शुक्र ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस अवधि में आर्थिक मोर्चे पर देखें तो आपको लाभ तो मिलेगा। लेकिन, थोड़ा धीरे धीरे आपको लाभ मिलेगा। आपका अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल काफी अच्छा रहने वाला है। वहीं इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं जीवनसाथी के साथ आप काफी अच्छा समय बिताने वाले हैं। आपका उनके साथ अच्छा सामंजस्य देखने को मिलेगा। आप इस अवधि में काफी खुश नजर आएंगे। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

मालव्य राजयोग का बनना धनु राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली क इनकम और लाभ स्थान पर हो रहा है। इसलिए इस दौरान आपका आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आपको अपनी नौकरी के सिलसिले में काफी यात्राएं करनी पड़ सकती है। आपकी यात्राएं लाभकारी रहने वाली हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपको अच्छा खासा धन लाभ मिलेगा। वहीं इस दौरान आपको निवेश से लाभ मिलेगा। वहीं व्यापारी गण कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ होगा।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर संचऱण हो रहा है। इसलिए इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही  नौकरीपेशा जो जातक काफी समय से अपने कार्यस्थल पर परेशान थे उन्हें नौकरी के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपको अपने वरिष्ठ और सहकर्मियों से अच्छा सहयोग भी मिलेगा। वहीं इस दौरान कारोबारियों को अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। जिससे धनलाभ होगा। साथ ही इस अवधि में आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024