Shukra Planet Gochar in Virgo: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक जब भी कोई राशि गोचर करता है तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और राशियों पर पड़ता है। साथ ही यह परिवर्तन किसी के लिए लकी रहता है तो किसी के लिए अनलकी। आपको बता दें कि धन और सुख के कारक शुक्र देव 30 सितंबर को कन्या राशि में अस्त होने जा रहे हैं। जो इनकी नीच राशि मानी गई है। मतलब कन्या राशि में शुक्र ग्रह अशुभ फल प्रदान करते हैं। इसलिए शुक्र अस्त होने का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस दौरान मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…
सिंह राशि: शुक्र देव का अस्त होना आप लोगों को थोड़ा चुनौतीभरा साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से शुक्र ग्रह दूसरे स्थान में अस्त होंगे। जिसे धन और वाणी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपका धन कही फंस सकता है। साथ ही इस समय आपको कार्यस्थल पर बॉस या साथियों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। साथ ही आप लोगों को किसी विषय को लेकर मानसिक दबाव रह सकता है। वहीं संतान को लेकर कोई समस्या हो सकती है। जो आपकी चिंता का कारण बन सकती है। वहीं इस दौरान आपका कारोबार में पैसा भी डूब सकता है। वहीं सिंह राशि के स्वामी सूर्य ग्रह हैं और ज्योतिष के मुताबिक शुक्र और सूर्य ग्रह में शत्रुता का भाव है। इसलिए यह समय आप लोगों को थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है।
कर्क राशि: शुक्र ग्रह का अस्त होना आप लोगों के लिए थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से शुक्र ग्रह तीसरे भाव में अस्त होने जा रहे हैं। जिसे साहस- पराक्रम और छोटे भाई बहन का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में गिरावट हो सकती है। साथ ही भाई- बहन के साथ किसी भी प्रकार के मतभेद हो सकते हैं। साथ ही आपको बिजनेस में निर्णय सोच- समझकर लेने चाहिए। अन्यथा नुकसान हो सकता है। वहीं इस दौरान कारोबार में धीमी गति से प्रगति होगी। साथ ही कोर्ट कचहरी के मामलों में असफलता हाथ लग सकती है। कर्क राशि पर चंद्र देव का आधिपत्य है और ज्योतिष के मुताबिक शुक्र देव और चंद्र ग्रह में शत्रुता का भाव है। इसलिए आप लोगों के लिए यह समय चुनौतीभरा साबित हो सकता है।
मेष राशि: शुक्र ग्रह का अस्त होना आप लोगों के लिए थोड़ा नुकसान दायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से शुक्र देव छठे स्थान में अस्त होने जा रहे हैं। जिसे शत्रु और रोग का भाव माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपको कोई रोग हो सकता है। साथ ही इस समय आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए।
साथ ही बिजनेस में नुकसान होने के योग बन रहे हैं। कारोबार में कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल होते- होते रुक सकती है। साथ ही लव पार्नटर के स्वास्थ्य को लेकर आपको चिंता हो सकती है। वहीं अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है।
