Shukra Planet In Hand: ज्योतिष शास्त्र में जैसे मनुष्य की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके उसके नेचर और भविष्य के बारे में पता लगाया जाता है। ऐसे ही हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति के हाथ में मौजूद रेखाओं और चिह्नों के आधार पर उसके भविष्य और आर्थिक स्थिति के बारे में पता लगाया जाता है।

हाथ में प्रमुख रेखाओं में धन, ह्रदय, जीवन और वैवाहिक जीवन की रेखाएं होतीं हैं। वहीं प्रमुख पर्वतों में शुक्र और शनि पर्वत माने जाते हैं। शुक्र पर्वत का विश्लेषण करके व्यक्ति की लव लाइफ और आर्थिक लाइफ के बारे में पता लगाया जा सकता है। आपको बता दें कि हथेली में अंगूठे के नीचे वाले स्थान को शुक्र पर्वत कहते हैं।

हो सकते हैं कई प्रेम- प्रसंग:

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि किसी व्यक्ति की हथेली पर शुक्र पर्वत उभार लिए हुए हो तो यह अच्छा माना जाता है। ऐसे लोगों को लाइफ में सभी सुख सुविधाएं मिलती हैं। इनका स्वभाव दूसरों पर दया करने वाला होता है। लेकिन अगर किसी व्यक्ति का शुक्र पर्वत ज्यादा उभार लिए हुए हो तो ऐसा व्यक्ति कामुक भी होता है। ऐसे लोग जरूरत से ज्‍यादा शारीरिक सुख के बारे में सोचते हैं। इनके लाइफ में कई प्रेम प्रसंग होने के आसार रहते हैं। ऐसे लोग लैविश लाइफ जीने के शौकीन होते हैं।

सुख- सुविधाओं को रहता है अभाव:

यदि शुक्र पर्वत दबा हुआ हो तो व्यक्ति को कई शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे जीवन में सुख-सुविधाओं का अभाव रहता है। अगर शुक्र पर्वत पर कई सारी लकीरे बनी हुई हैं तो इससे व्यक्ति का मन कमजोर रहता है। शुक्र पर्वत पर छोटी-छोटी लकीरों से जाल बनना अच्छा नहीं माना जाता है।

अगर शुक्र पर्वत हो तिल:

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि हथेली के शुक्र पर्वत पर तिल बना होता है तो ऐसे लोगों का अपने जीवनसाथी से हमेशा झगड़ा होता रहता है। छोटी- छोटी बातों पर लड़ाईयां हो जाती है। साथ ही प्रेम को लेकर भी दोनों में मनमुटाव रहता है। लेकिन आर्थिक मामलों के लिए ये शुभ होता है। ये व्यक्ति को करियर में सफलता दिलाता है। (यह भी पढ़ें)- Shani Uday 2022: कर्मफल दाता शनि देव होने जा रहे हैं उदय, इन 6 राशि वालों को हो सकता है जबरदस्त धनलाभ

अगर बन रहा हो त्रिभुज का निशान:

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि शुक्र पर्वत पर त्रिभुज का निशान बना हो तो ऐसे जातक मन को मोह लेते हैं साथ ही इन लोगों की वाणी बेहद ही मधुर होती है। इस निशान वाले लोग चीजों को भली भांति परख लेते हैं। ये लोग महंगी- महंगी चीजों के शौकीन होते हैं। ये लोग जिंदगी के पूरे मजे लेते हैं। इन्हें कंजूसी पसंद नहीं होती। साथ ही ये लोग रोमांटिक होते हैं।

प्रेम- प्रसंग में मिलती है सफलता:

हथेली के शुक्र पर्वत पर त्रिशूल का निशान शुभ माना जाता है। ये निशान भाग्यशाली लोगों का सूचक होता है। ऐसे लोगों को जीवन में कभी पैसे की भी कमी नहीं होती। अगर शुक्र पर्वत पर स्‍टार का चिह्न बना हो तो प्रेम में जबरदस्‍त सफलता मिलती है। ऐसे लोग अपने जीवन में हर प्रकार का सुख भोगते हैं। ऐसे लोग सुंदर वस्त्र पहनने के शौकीन होते हैं। ये मौज- मस्ती पर खूब पैसे खर्च करते हैं। (यह भी पढ़ें)- Dream Interpretation: सपने में गाय और सांप देखना शुभ या अशुभ, जानिए क्या कहता है स्वप्नशास्त्र