Shukra Nakshatra Parivartan 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में दैत्यों के गुरु शुक्र को काफी पावरफुल ग्रह माना जाता है। धन-वैभव, सुख-समृद्धि, भोग-विलास, प्रेम के कारक ग्रह शुक्र एक निश्चित अंतराल के बाद राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते है जिसका असर भी 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिलता है। वर्तमान समय में शुक्र वृश्चिक राशि में विराजमान है और 9 दिसंबर को शाम 05 बजकर 34 मिनट पर ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इस नक्षत्र में 20 दिसंबर तक रहेंगे। इसके बाद केतु के नक्षत्र मूल में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के ज्येष्ठा नक्षत्र में आने से कुछ खास राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानें इन लकी राशियों के बारे में…
आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से 18वां नक्षत्र ज्येष्ठा है। इस नक्षत्र के स्वामी बुध और राशि वृश्चिक है। इस समय शुक्र वृश्चिक राशि में मंगल, सूर्य और बुध के साथ विराजमान है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का ज्येष्ठा नक्षत्र में जाना कई मामलों में लाभ दिला सकता है। शुक्र इस राशि की कुंडली के चौथे भाव में संचरण करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। करियर के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। काम को लेकर कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी इस अवधि में काफी मुनाफा मिल सकता है। नए ऑर्डर मिल सकते हैं। इस अवधि में किसी बिजनेस में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आने वाले समय में ये अच्छा खासा पैसा देकर जा सकता है। वैवाहिक जीवन अच्छा जा सकता है। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है।
कन्या राशि (Virgo Zodiac)
इस राशि की गोचर कुंडली में शुक्र ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करके तीसरे भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों से बंपर लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। बौद्धिक क्षमता में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही नौकरीपेशा जातकों को भी लाभ मिल सकता है। आपके वरिष्ठ अधिकारी काम से प्रसन्न हो सकते हैं। उनका पूरा सहयोग मिल सकता है। दोस्तों और परिवार का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है।
मकर राशि (Capricorn Zodiac)
शुक्र ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि की गोचर कुंडली के ग्यारहवें भाव में संचरण करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों की कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। विदेश में नौकरी करने या फिर व्यापार करने का सपना पूरा हो सकता है। आपकी मेहनत को देखते हुए पदोन्नति और बोनस मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है।
नए साल में मिथुन, कर्क के साथ सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में वह साल के आरंभ में ही चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में
| मेष वार्षिक राशिफल 2026 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2026 |
| मिथुन वार्षिक राशिफल 2026 | कर्क वार्षिक राशिफल 2026 |
| सिंह वार्षिक राशिफल 2026 | कन्या वार्षिक राशिफल 2026 |
| तुला वार्षिक राशिफल |
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
