Shukra Nakshatra Parivartan 2024: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रेम, आकर्षण, धन-वैभव, सुंदरता का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र के राशि परिवर्तन करने का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। दैत्यों के गुरु शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस समय शुक्र ज्येष्ठा नक्षत्र में विराजमान है। लेकिन आने वाली 7 तारीख को वह नक्षत्र परिवर्तन करके मूल नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के केतु की नक्षत्र में जाने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं शुक्र के मूल नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

द्रिक पंचांग के अनुसार, आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से 19वां नक्षत्र मूल माना जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी केतु है और राशि स्वामी गुरु है। इस नक्षत्र का स्वभाव बहुत ही मिलनसार होता है और ये शांति में रहना पसंद करते हैं। इसके साथ ही इस नक्षत्र में जन्मे जातक दृढ़ इच्छाशक्ति वाले होते हैं, जिससे हर एक चुनौती को पार कर लेते हैं।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

शुक्र इस राशि के दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होकर मूल नक्षत्र में धनु राशि के नौवें भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। परिवार और मित्रों का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र में भी भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही उच्च लाभ मिल सकता है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। विदेश में नए ऑर्डर मिल सकते हैं। इसके साथ ही व्यापार में शानदार मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही बचत करने में कामयाब हो सकते हैं लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीत सकता है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

वृषभ राशि में शुक्र पहले और छठे भाव के स्वामी होकर मूल नक्षत्र में धनु राशि में रहकर आठवें भाव विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति, शेयर मार्केट के माध्यम से खूब लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही बीमा पॉलिसी के माध्यम से खूब लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपके द्वारा की गए काम से उच्च अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं। इसके साथ ही व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के चौथे भाव में शुक्र विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही मूल नक्षत्र में रहकर शुक्र इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास की वृद्धि हो सकती है। सुख-सुविधाओं की वृद्धि हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिलने वाला है। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में भी आपके द्वारा बनाई गई रणनीति काम आ सकती है। इसके साथ ही प्रतिद्वंदियों के ऊपर हावी हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही बचत करने में भी लाभ हो सकता है। लव लाइफ और दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024