Shukra Nakshatra Parivartan 2024: दैत्यों के गुरु शुक्र नवग्रह में काफी महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। प्रेम, आकर्षण का कारक होने के साथ-साथ मान-सम्मान, धन-संपदा, ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। दैत्यों के गुरु शुक्र के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। एक निश्चित अवधि के बाद राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन करने का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ेगा। बता दें कि शुक्र इस समय मूल नक्षत्र में विराजमान है। मूल नक्षत्र के स्वामी केतु है। केतु के नक्षत्र में शुक्र के होने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं शुक्र के मूल नक्षत्र में जाने से इन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है…
द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र 7 नवंबर को मूल नक्षत्र में प्रवेश कर गए थे और इसमें 18 नवंबर तक रहने वाले हैं। आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से 19वां नक्षत्र मूल माना जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी केतु है और राशि स्वामी गुरु है। ऐसे में शुक्र केतु के नक्षत्र में रहकर गुरु की राशि में विराजमान है।
मकर राशि
मूल नक्षत्र में शुक्र रहकर इस राशि के बारहवें भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। करियर और बिजनेस में खूब लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे, जिससे पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक होगी। उच्च अधिकारियों से अच्छे संबंध स्थापित हो सकते हैं। इसके साथ ही जीवन में चली आ रही कई समस्याएं समाप्त हो सकती है। व्यापार में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
कुंभ राशि
मूल नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि में शुक्र ग्यारहवें भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। करियर के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिल सकता है। कोई नया ऑर्डर या प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। इसके साथ ही पार्टनरशिप में किए गए व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी और भविष्य के लिए बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। इसके साथ ही पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बैठेगा।
कन्या राशि
इस राशि में शुक्र चौथे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का मूल नक्षत्र में जाना अनुकूल साबित हो रहा है। सुख-सुविधाओं की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही मान-सम्मान की वृद्धि होगी। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे, जिससे आप करियर के क्षेत्र में काफी ऊंचाइयों तक पा सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।