Shukra Nakshatra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को दैत्यों के गुरु की संज्ञा दी गई है। उन्हें सुख-समृद्धि, धन-ऐश्वर्य, प्रेम-आकर्षण, भोग-विलास का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र के राशि या फिर नक्षत्र परिवर्तन का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, दैत्यों के गुरु शुक्र 26 अप्रैल को रात 12 बजकर 2 मिनट पर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और 16 मई तक इसी नक्षत्र में रहने वाले हैं। शुक्र इस समय गुरु की राशि मीन में शनि के साथ विराजमान है और शनि के नक्षत्र में शुक्र के जाने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं लकी 3 राशियों के बारे में…
आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से उत्तराभाद्रपद 26वां नक्षत्र है। इस नक्षत्र के स्वामी शनि और राशि मीन है। ऐसे में शनि के नक्षत्र में शुक्र के जाने से काफी प्रभाव देखने को मिलने वाला है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में जाना अच्छा हो सकता है। शुक्र इस राशि के ग्यारहवें भाव में रहने वाले हैं। शुक्र के उच्च अवस्था में होने से इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इसके साथ ही जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। भाई-बहनों के साथ आपका अच्छा समय बीतेगा। नौकरी और बिजनेस में भी अच्छा लाभ मिल सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में जाना लाभकारी हो सकता है। इस राशि में शुक्र तीसरे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अचानक धन मिल सकता है। आत्म विश्वास में भी तेजी से वृद्धि होगी। बुद्धि में वृद्धि देखने को मिलेगी। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना की जा सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। नया बिजनेस शुरू करने की ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। इस अवधि में व्यापार करने से आपको काफी मुनाफा मिल सकता है और आप एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन की बात करें, तो जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा और रिश्ते में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आपके अंदर ऊर्जा में तेजी से बढ़ेगी।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
कुंभ राशि के जातकों के लिए भी उत्तराभाद्रपद में शुक्र का जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के दूसरे भाव में शुक्र विराजमान रहेंगे। ऐसे में आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। करियर की बात करें तो आपके द्वारा लंबे समय से की जा रही मेहनत का फल अब मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों को पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो रणनीति और नेतृत्व के गुण की वजह से आपको खूब लाभ मिल सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। आत्मविश्वास की तेजी से वृद्धि होगी और स्वास्थ्य में अच्छा रहेगा।
कर्मफल दाता शनि से 30 साल बाद मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा मीन राशि में पहले से ही शुक्र, बुध, सूर्य के साथ राहु विराजमान है। ऐसे में पंचग्रही राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर काफी असर देखने को मिलने वाला है। लेकिन शनि के द्वारा मीन राशि में बना पंचग्रही योग इन तीन राशियों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।