Shukra Nakshatra Gochar 2025: धन के दाता शुक्र को ज्योतिष में काफी खास ग्रह माना जाता है। दैत्यों के गुरु होने के बावजूद उन्हें सुख-समृद्धि, धन-ऐश्वर्य, प्रेम-आकर्षण, भोग-विलास का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र की स्थिति में बदलाव का असर देश-दुनिया में देखने को मिल जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि शुक्र देव 1 फरवरी को सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर गए है और इस नक्षत्र में 1 अप्रैल 2025 तक रहने वाले हैं। शुक्र के शनि के नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में रहने के कारण कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कई राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं 59 दिन शुक्र के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में रहने से किन राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ…

मीन राशि (Meen Zodiac)

मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में शुक्र विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही आपकी रचनात्मकता पर काफी बदलाव देखने को मिलने वाला है। इससे आपके करियर में काफी लाभ देखने को मिल सकता है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में जाना लकी साबित हो सकता है। शुक्र इस राशि के ग्यारहवें भाव में रहने वाले हैं। अपनी उच्च अवस्था में रहना बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों की कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। इसके साथ ही शुक्रदेव की कृपा से नौकरी और बिजनेस में खूब लाभ मिल सकता है। अपने दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। जीवन में सुख-शांति की दस्तक होगी। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान की वृद्धि देखने को मिलने वाली है। भौतिक इच्छाएं पूरी हो सकती है। इसके अलावा अपने लक्ष्य को पाने के लिए भाई-बहन और मामा का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। शत्रुओं से थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आपकी कई मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

शुक्र उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के नौवें भाव में विराजमान है। भाग्य, शिक्षा, अध्यात्म के इस भाव में शुक्र के होने से इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। भौतिक लाभ मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। इसके साथ ही आपकी लंबे समय से रुकी हुई कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। आपकी रुचि अध्यात्म के प्रति बढ़ेगी। ऐसे में आप कई धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। आप अपने लक्ष्यों को जैसे वाहन, घर, संपत्ति या फिर घर का निर्माण करने में सफल हो सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलने के योग बन रहे हैं।

कर्मफल दाता हर ढाई साल में राशि परिवर्तन करते हैं। इसके साथ ही वह समय-समय पर अपनी स्थिति में भी बदलाव करते रहते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में जरूर पड़ता है। ऐसे ही शनि करीब 30 साल बाद मीन राशि में उदित होने वाले हैं। जिसके कारण 3 तीन राशियों की किस्मत चमक सकती है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।