Shukra Nakshatra Gochar 2025: धन- वैभव, प्रेम-आकर्षण, भोग-विलास के कारक शुक्र राशि के अलावा एक निश्चित अवधि के बाद नक्षत्र परिवर्तन भी करते है जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिल जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र 17 जनवरी को सुबह 7 बजकर 51 मिनट पर गुरु के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु के नक्षत्र में शुक्र के आने से कुछ राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं शुक्र के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में आने से किन राशियों को मिल सकता है खूब लाभ…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। धन लाभ के भी प्रबल योग बन रहे हैं। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि होने वाली है। दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। इसके साथ ही संतान की ओर से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही आपका रिश्ता मजबूत हो सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। छात्रों के लिए भी ये अवधि काफी लाभकारी सिद्ध हो सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शुक्र पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के नौवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। विदेश यात्रा के भी कई योग बन रहे हैं। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। इसके साथ ही शादी का प्रस्ताव आ सकता है। माता-पिता और गुरु का हर कदम में साथ मिलेगा। ऐसे में आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है। दान- पुण्य कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इसके साथ ही आत्म विश्वास की तेजी से वृद्धि होगी।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी सिद्ध हो सकती है। इस राशि में शुक्र सातवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों का पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। बिजनेस के लिए कोई निवेशक या फिर पार्टनर ढूंढ रहे हैं, तो आपको सफलता हासिल हो सरकती है। इसके साथ ही कार्यस्थल में आपका समय अच्छा जाने वाला है। ऑफिस में आपकी मुलाकात किसी खास शख्स से हो सकती है। आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश करें।

नए साल 2025 में गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मिथुन राशि में शुक्र और गुरु की युति से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने वाला है। ऐसे में सिंह सहित इन तीन राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।