Shukra Gochar 2025: दैत्यों के गुरु शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिलता है। बता दें कि शुक्र इस समय मीन राशि और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में विराजमान है। लेकिन 16 मई को शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करके रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के नक्षत्र में शुक्र के आने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं लकी राशियों के बारे में…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दैत्यों के गुरु शुक्र 16 मई 2025, शुक्रवार को दोपहर 12:59 बजे रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इस नक्षत्र में 31 मई तक रहेंगे। इसके बाद अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। बता दें कि आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से अंतिम यानी 27 वां नक्षत्र माना जाता है। जिसका अर्थ है धनवान और धनी। इसका स्वामी बुध और राशि मीन है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का रेवती नक्षत्र में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के लाभ भाव में शुक्र विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आपके लंबे समय से रुकी हुई कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी जाने वाली है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। इसके साथ ही आर्थिक मामलों में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। धन-ऐश्वर्य की तेजी से वृद्धि हो सकती है। आपके द्वारा लंबे समय से किए जा रहे कामों में अब सफलता हासिल हो सकता है। आप प्रतिस्पर्धात्मक कामों में काफी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का रेवती नक्षत्र में जाने से अनुकूल प्रभाव पड़ सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुकी हुई कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। भूमि, भवन. वाहन संबंधित मामलों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी सिद्ध हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिल सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा। ऐसे में आप कई धार्मिक यात्राओं पर भाग ले सकते हैं। घर या फिर रिश्तेदार के यहां किसी मांगलिक या शुभ काम में शिरकत कर सकते है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का रेवती नक्षत्र में जाना लकी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में आप कई कामों को करने में सक्षम हो सकते हैं। अचानक धन लाभ के साथ कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ चली आ रही अनबन अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी, जिससे आप अपने भविष्य को लेकर काफी बड़ा निर्णय ले सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। आपके काम की सराहना की जा सकती है। इसके साथ ही जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। रिश्तों में सुख-शांति बनी रहेगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मई माह में गुरु, राहु-केतु के अलावा शुक्र, बुध और सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। बता दें कि मई माह में कई राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं मई माह में कैसा बीतेगा 12 राशियों का दिन। जानें मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।