Shukra Nakshatra Gochar 2024: दैत्यों के गुरु शुक्र को धन-वैभव, आकर्षण, प्रेम का कारक माना जाता है। वह हर करीब 26 दिनों में राशि परिवर्तन करते हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन के साथ-साथ समय-समय पर नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। बता दें कि शुक्र करीब 11 दिनों के बाद नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। ऐसे में 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर असर देखने को मिलता है। बता दें कि इस समय शुक्र सिंह राशि में विराजमान है। वहीं 22 अगस्त को शुक्र सूर्य के ही नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। आइए जानते हैं शुक्र के उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…

द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र 22 अगस्त को शाम 8 बजकर 7 मिनट पर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इस नक्षत्र में 2 सितंबर 2024 तक रहने वाले हैं। बता दें कि उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र 27 नक्षत्रों में से 12वां नक्षत्र माना जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी सूर्य है। शुक्र के सूर्य की राशि और नक्षत्र में होने के कारण कई राशियों को दोगुना लाभ मिलने वाला है। इसके साथ ही शुक्र 25 अगस्त को कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। धन अर्जित करने के कई स्त्रोत खुल सकते हैं। ऐसे में धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। करियर के लिहाज से शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नौकरी के कई नए अवसर भी मिल सकते हैं। बिजनेस में आप सतर्कता के साथ काम करेंगे, तो उसमें सफलता हासिल होगी। इसके साथ ही जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली है। रिश्तों में खुशियां बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलने के साथ आप कई यात्राओं में जा सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इसके साथ ही किस्मत का साथ मिलने के कारण आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। करियर के लिहाज में आप पर थोड़ा सा दबाव हो सकता है। ऐसे में आप नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं। इससे आने वाले समय में आपको लाभ मिल सकता है। बिजनेस की बात करें, तो पार्टनरशिप में किए गए व्यापार में लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। खुद का व्यापार कर रहे जातकों को कोई प्रोजेक्ट, डील या फिर आर्डर मिल सकता है। इससे आपके बिजनेस में एक अच्छी वृद्धि देखने को मिलेगी। रिश्तों की बात करें, तो दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

शुक्र का सूर्य के नक्षत्र में जाना मीन राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही आपको हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। अप्रत्याशित धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। पैसों की लंबे समय से चली आ रही तंगी अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024