Shukra Nakshatra Parivartan 2024: दैत्यों के गुरु शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य होता है। शुक्र राशि के साथ-साथ समय-समय पर नक्षत्र परिवर्तन भी करते है जिसका असर भी हर राशि के जातकों के जीवन में नजर आने लगता है। दिसंबर माह की बात करें, जो शुक्र दो बार राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी कर रहे हैं, जिससे 12 राशियों पर अच्छा या फिर बुरा असर पड़ सकता है। दिसंबर माह में शुक्र श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र में रहने वाले हैं। साल के अंत में शुक्र मंगल के नक्षत्र धनिष्ठा प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में नया साल 2025 कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं शुक्र के धनिष्ठा नक्षत्र में जाने से किन राशियों की चमक सकती है किस्मत…
द्रिक पंचांग के अनुसार, दैत्यों के गुरु शुक्र 22 दिसंबर को रात 10 बजकर 25 मिनट पर धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं और इस नक्षत्र में 4 जनवरी तक रहने वाले हैं। आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में 23वां नक्षत्र धनिष्ठा है और इसके स्वामी मंगल है। इसके साथ ही इस नक्षत्र के स्वामी मकर और कुंभ है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का धनिष्ठा नक्षत्र में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों का अध्यात्म की ओर अधिक झुकाव होगा। ऐसे में कई धार्मिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले सकते हैं। नौकरी के कई नए अवसर भी मिल सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने काम से खुश और संतुष्ट नजर आ सकते हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। काम के सिलसिले से कई यात्राएं करनी पड़ सकता है। इससे आपको काफी मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। स्वास्थ्य को लेकर बस थोड़ा सावधान रहें।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
शुक्र का धनिष्ठा नक्षत्र में जाना सिंह राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही बैंक से लोन में सफल हो सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। कई यात्राएं भी कर सकते हैं। करियर के क्षेत्र में खूब तरक्की मिलने के चांसेस नजर आ रहे हैं। व्यापार में थोड़ा संभलकर कोई भी रणनीति बनाएं, तभी आपको मुनाफा हो सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
शुक्र का मंगल के नक्षत्र में जाना इस राशि के जातकों के लिए भी काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकती है। इसके साथ ही कार्यस्थल में आपको आपकी मेहनत का फल मिल सकता है और आपके काम की सराहना भी की जाएगी। वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। व्यापार के क्षेत्र में आपके द्वारा बनाई गई रणनीति कामयाब सिद्ध हो सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही कोई आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके अलावा भविष्य के लिए धन बचाने में भी कामयाब हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है।
दिसंबर माह में दैत्यों के गुरु शुक्र 2 बार राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ- जानें यहां
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।